फिल्मों और टेलीविजन जगत से जुड़ी हुई खबरों में बताएंगे आज किन खबरों पर दिनभर रही नजर। बड़े और छोटे पर्दे से जुड़ी बड़ी खबरें। जैसे लता मंगेशकर की तबीयत अब कैसी है? क्या अमिताभ बच्चन सच में लेने जा रहे हैं फिल्मों से लंबा ब्रेक? सोनाली ब्रेन्द्रे ने कुछ इस तरह मनाई 17वीं एनीवर्सरी और एक बार फिर बिग बॉस में हुआ देवोलीना सिद्धार्थ का झगड़ा। इस पैकेज में न सिर्फ आप खबर संक्षिप्त में पढ़ सकते हैं बल्कि साथ ही अगर आपको उस खबर के बारे में पूरी जानकारी चाहिए तो आप खबर के नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पूरी खबर पढ़ सकते हैं।
अब कैसी है लता मंगेशकर की तबीयत? बिग बी क्यों लेंगे फिल्मों से ब्रेक? ये हैं आज की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लता मंगेशकर की तबीयत में सुधार
स्वर कोकिला लता मंगेशकर बीते दो दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। जिसके बाद आज लता जी के परिवार की ओर से बयान आया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि लता जी की हालत में कुछ सुधार है। साथ ही सभी को दुआओं के लिए धन्यवाद भी कहा गया है। इसी बीच आज महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर की है और पत्र लिखकर कहा है कि आप जल्दी ही ठीक हो जाएंगी।
खबर विस्तार से पढ़े: लता मंगेशकर की हालत में सुधार, महाराष्ट्र के राज्यपाल बोले- 'उम्मीद है आप जल्द लौटेंगी'
अमिताब बच्चन ले सकते हैं फिल्मों से बड़ा ब्रेक
खबर आ रही है कि महानायक अमिताभ बच्चन फिल्मों से ब्रेक लेने जा रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इन दिनों बिग बी के स्वास्थ्य में काफी उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। पिछले दिनों बिग बी लीवर की समस्या की वजह से अस्पताल में भी भर्ती थे। जिसके बाद अभिषेक, जया और बेटी श्वेता ने उन्हें इसके लिए मनाया है। अमिताभ ने हाल ही में नागराज मंजुले की फिल्म 'झुंड' की शूटिंग खत्म की है। फिल्हाल उन्होंने फिर से केबीसी की शूटिंग शुरू कर दी है।
खबर विस्तार से पढ़े: इस दर्द से गुजर रहे अमिताभ बच्चन, 19 साल में पहली बार फिल्मों से ब्रेक लेने का किया फैसला
ऐसे मनाई सोनाली बेन्द्रे ने शादी की सालगिरह
कैंसर की बीमारी की वजह से चर्चाओं में आई एक्ट्रेस सोनाली बेन्द्रे ने अपनी 17वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। इस खास मौके पर सोनाली ने अपने पति गोल्डी बहल के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने हर समय साथ खड़े रहने के लिए गोल्डी का शुक्रिया अदा किया है। इस खास मौके पर सोनाली पति गोल्डी के साथ रोड ट्रिप पर गई थीं। जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
खबर विस्तार से पढ़े: सोनाली ने पति के लिए लिखा इमोशनल मैसेज, देखें दोनों ने कैसे मनाई शादी की 17वीं सालगिरह?
बिहारी बाबू बन गए करोड़पति
बड़े पर्दे के बाद अब बात करते हैं छोटे पर्दे की... छोटे पर्दे पर इन दिनों रिएलिटी शोज का बोलबाला है। अमिताभ बच्चन के पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 11वां सीजन चल रहा है। इस सीजन में केबीसी को अपना चौथा करोड़पति मिल चुका है। बिहार के रहने वाले अजीत कुमार ने 15 सवालों का जवाब देकर 1 करोड़ रुपये जीत लिए हैं। इससे पहले भी बिहार के ही रहने वाले कई कंटेस्टेंट्स करोड़पति बन चुके हैं।
खबर विस्तार से पढ़े: KBC 11: कौन हैं बिहार के जेल अधीक्षक जो बने सीजन के चौथे करोड़पति, अमिताभ हुए मुरीद