सोशल मीडिया पर अपनी अजीबोगरीब हरकतों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले दीपक कलाल अपने एक वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। इस वीडियो में दीपक कलाल को एक लड़की थप्पड़ मारते नजर आ रही है। बड़ी बात है कि इस वीडियो को खुद दीपक कलाल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
VIDEO: दिल्ली मेट्रो में लड़की ने जड़ा दीपक कलाल को जोरदार थप्पड़, जानें पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल 11 नवंबर को दीपक कलाल ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया। इस वीडियो में दीपिका दिल्ली मेट्रो में सफर करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि दीपक की एक लड़की पर चिल्लाने लगते हैं। इस पर लड़की दीपक के थप्पड़ जड़ देती है।
वीडियो में दीपक कहते सुनाई दे रहे हैं, 'मैं तुम्हें जानता तक नहीं हूं और तुम मेरे साथ ऐसे सेल्फी ले रही हो वो भी मेरी परमिशन के बिना। मैं एक सेलिब्रिटी हूं तुम्हें पहले मेरी परमिशन लेनी चाहिए।' इतना कहने के बाद भी दीपक रुकते नहीं हो तो लड़की दीपक के थप्पड़ मार देती है। हालांकि इसके बाद भी दीपक चुप नहीं होते और अपनी बात कहते रहते हैं।
A post shared by Deepak Kalal (@deepakkalalofficial) on
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए दीपक ने एक लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। दीपिक ने लिखा, 'दिल्ली की लड़कियों आपको मेरे साथ सेल्फी लेने की इजाजत नहीं है। आपके खिलाफ में एक्शन लूंगा।' इसके आगे दीपक ने लिखा, 'मोहित अरोड़ा तूने दिखा दिया अपना औकात, तुझे तो नहीं छोड़ने वाला बेटा मैं दिल्ली में करता है न तू फैशन शो, अब तू कर के देख कोई फैशन शो, और वो लड़की भी जाएगी जेल में और तू भी। फैंस प्लीज मेरा सपोर्ट करो और मोहित को सबक सिखाओ। मोहित की कंपनी को बंद करवाना है।'
गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब दीपक कलाल की पिटाई हुई है। इससे पहले भी दीपक का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें राखी की ननद उन्हें पीटती नजर आ रही थीं। वहीं इसके अलावा दीपक राखी के पति होने की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में रहे थे। हालांकि सभी खबरें फर्जी थी।
पढ़ें: PM मोदी को धमकाने वाली पाकिस्तानी सिंगर के समर्थन में आई ये मॉडल, शेयर किए न्यूड फोटोज