{"_id":"6319c3ba8a508048bf3b00f5","slug":"amitabh-bachchan-talks-about-his-late-father-harivansh-rai-bachchan-at-goodbye-movie-event","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amitabh Bachchan: पिता के निधन से बुरी तरह टूट गए थे अमिताभ बच्चन, ऐसा हो गया था हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amitabh Bachchan: पिता के निधन से बुरी तरह टूट गए थे अमिताभ बच्चन, ऐसा हो गया था हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 08 Sep 2022 04:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अमिताभ बच्चन-हरिवंश राय बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन इस उम्र में भी खूब एक्टिव रहते हैं। हाल ही में वह कोविड 19 को मात देकर स्वस्थ हुए हैं और फिर अपने काम में जुट गए हैं। अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी झोली में कई बड़ी फिल्में हैं। अमिताभ बच्चन कल रिलीज हो रही रणबीर कपूर-आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा वह अपनी आगामी फिल्म 'गुडबाय' को लेकर भी चर्चा में हैं।
2 of 4
भूतनाथ फिल्म में अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन विकास बहल की फिल्म 'गुडबाय' के प्रमोशन में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान उन्होंने अपने दिवंगत पिता और दिग्गज कवि व लेखक रहे हरिवंश राय बच्चन को याद किया। अमिताभ बच्चन ने इस दौरान बताया कि पिता के निधन से वह बुरी तरह टूट गए थे। इस पहाड़ जैसे दुख से उबर पाना उनके लिए आसान नहीं रहा। अमिताभ बच्चन ने कहा कि उन्हें अपने पिता की कमी आज भी काफी ज्यादा खलती है।
3 of 4
अमिताभ बच्चन
- फोटो : social media
अमिताभ बच्चन ने बातचीत के दौरान कहा कि वह अपने पिता को अक्सर याद करते हैं। बता दें कि बिग बी अपने पिता को अपना आदर्श मानते हैं। 'गुडबाय' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बिग बी ने कहा, 'मैं अपने पिता के अंतिम संस्कार के बाद जब लौटा तो एक कमरे में बैठ गया था। मैं बहुत उदास था, तभी मेरे एक दोस्त ने मुझसे कहा कि उन्हें खुश होना चाहिए कि अपने पिता के साथ 60 साल बिता लिए, वह सिर्फ 25 साल ही बिता पाया। उसकी इस बात से मुझे बड़ों के महत्व का एहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
'गुडबाय' का पहला पोस्टर रिलीज
- फोटो : Social Media
बता दें कि अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन हिंदी के प्रसिद्ध कवि और लेखक थे। उनकी लिखी 'मधुशाला' कविता आज भी लोग पसंद करते हैं। वर्ष 2003 में उनका निधन हो गया था। बात अगर अमिताभ बच्चन की फिल्म 'गुडबाय' की करें तो यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म 7 अक्टूबर 2022 में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन जल्द ही सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ऊंचाई' में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।