{"_id":"5bf69a59bdec224169396b55","slug":"amitabh-bachchan-tells-the-kapil-sharma-marriage-tips","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केबीसी के मंच पर कॉमेडियन कपिल ने अमिताभ से मांगे पत्नी को खुश रखने के टिप्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
केबीसी के मंच पर कॉमेडियन कपिल ने अमिताभ से मांगे पत्नी को खुश रखने के टिप्स
Thu, 22 Nov 2018 05:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Nov 2018 05:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
केबीसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लंबे समय से टीवी की दुनिया से गायब कॉमेडियन कपिल शर्मा जल्द ही अमिताभ बच्चन के फेमस क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के कर्मवीर एपिसोड में नजर आएंगे। शो का प्रोमो वायरल हो रहा है, जिसे सोनी टीवी ने शेयर किया है। वहीं कहा जा रहा है, कपिल शो में लोगों को जोक्स सुनाकर माहौल को खुशनुमा बनाते हुए दिखाई देंगे।
2 of 4
Kapil sharma
शहंशाह अमिताभ बच्चन भी इस दौरान हंसते हुए दिखाई देंगे। वहीं हाल ही में खबर सुनने में आई थी कि, कपिल जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी के साथ शादी करने वाले हैं। वहीं उनके परिवार में उनकी शादी के तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। वहीं जब कपिल अमिताभ के शो में पहुंचे तो बिग बी उनसे उनकी शादी को लेकर सवाल पूछने लगे।
3 of 4
kbc 10
- फोटो : sony
अमिताभ कहते हैं कि कपिल सुना है कि आप शादी करने जा रहे हैं। कपिल अमिताभ से कहते हैं आपकी थोड़ी राय चाहिए। बताइए बीबी को खुश करने के लिए क्या करना चाहिए, ये सवाल सुनकर अमिताभ पूरे जोश में आ जाते हैं और जोशीला सा जवाब देते हैं। बता दें कि कपिल और अमिताभ की जोड़ी के साथ केबीसी के दसवें सीजन का आखिरी एपिसोड प्रसारित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
kbc 10
- फोटो : sony
कपिल इसी दौरान अमिताभ बच्चन से कहते हैं, "आपकी थोड़ी राय चाहिए थी. अगर अपनी बीवी को खुश रखना है तो कोई गुरुमंत्र बताइए" तो अमिताभ कहते हैं, पत्नी कुछ भी बोले, बोलने से पहले आप सॉरी बोल दीजिए। आपके सारे दुख-दर्द दूर हो जाएंगे। कहा जा रहा है कि कपिल का नया शो जल्द ही शुरू होने वाला है, जो कि सोनी टीवी पर केबीसी की जगह जल्द प्रसारित होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।