21 नवंबर की रात नया-नवेला जोड़ा रणवीर-दीपिका के लिए शादी की एक और याद छोड़ गया। बता दें कि बीती रात इटली से आने के बाद दोनों ने बंगलूरू में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को ग्रैंड रिसेप्शन दिया था जिसकी बॉलीवुड में चारों ओर चर्चा हो रही है। अब नजर है जोड़े के मुंबई वाले रिसेप्शन पर जिसकी अभी दोनों ने कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने इस रिसेप्शन का इनविटेशन कार्ड शेयर कर सारी पोल खोल दी है... आइए जानते हैं आखिर क्या हुआ..
मनीषा कोइराला से LEAK हो गया रणवीर-दीपिका के मुंबई रिसेप्शन का इनविटेशन कार्ड, यूजर्स ने की खिंचाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीषा कोइराला ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर गलती से दीपिका-रणवीर के मुंबई रिसेप्शन के लिए मिले न्यौते की फोटो शेयर कर दी है। दरअसल, मनीषा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दीपिका-रणवीर को शादी की बधाईयां दी थीं लेकिन...
ऐसे में एक यूजर ने मनीषा का मजाक बनाते हुए पूछ लिया था कि जब उन्होंने किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी को इनवाइट ही नहीं तो फिर वो क्यों बात कर रही है। वहीं, मनीषा को यूजर्स की ये बात खल गई और उन्होंने तुरंत ही दीपिका और रणवीर की ओर से मिले मुंबई रिसेप्शन के निमंत्रण कार्ड को शेयर करते हुए उसे करारा जवाब दिया।
What a gorgeous couple!! Wishing you lifelong happiness @RanveerOfficial and @deepikapadukone really sad I am out of town & can’t join in the celebrations but praying for lasting love and togetherness 💝 godbless you both! pic.twitter.com/vDmLmN4zJp
— Manisha Koirala (@mkoirala) November 21, 2018
बता दें कि बंगलूरू में हुए रिसेप्शन में दीपिका-रणवीर का लुक गजब ढा रहा था। सोशल मीडिया पर कई लोगों को यह मानना था कि रणवीर-दीपिका ने विराट-अनुष्का के वेडिंग लुक को कॉपी किया है। बता दें कि इस पार्टी में खेल जगत से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और गेंदबाज अनिल कुंबले अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे और गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद भी आए थे। वहीं, बैंडमिंटन क्वीन पीवी सिंधू ने पार्टी की रौनक बढ़ाई थी।
वहीं, लोगों की नजर पूरे रिसेप्शन में एक और शख्स पर थी जो खूब लाइम लाइट मे बनी रहीं। ये थीं रणवीर सिंह की साली अनीशा पादुकोण । जी हां, दीपिका की बहन अनीशा वैसे तो लाइम लाइट से दूर ही रहती हैं लेकिन इस बार वो अपनी ड्रेस और लुक की वजह से चर्चा में आ गईं ।