लॉकडाउन की वजह से सभी लोग अपने घरों में सिमट कर रह गए हैं। क्या आम जनता और क्या बॉलीवुड सितारे, घर में रहने की वजह से सभी इन दिनों ज्यादा से ज्यादा वक्त सोशल मीडिया पर बिता रहे हैं। अभिनेता अमिताभ बच्चन तो आम दिनों में भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं लेकिन इन दिनों उनकी चहलकदमी भी ज्यादा हो गई है। कोरोना वायरस से जागरुक करने के साथ-साथ वो लोगों का मनोरंजन भी कर रहे हैं।
अमिताभ ने चीनी राष्ट्रपति पर सुनाया जोक और सलमान ने ट्रक भरकर भेजा खाना, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से अभिनेत्री और अभिनेता कास्टिंग काउच का शिकार हो चुके हैं। इन कलाकारों ने बहुत बार अपने साथ हुई घटना के बारे में खुलकर बताया। साल 2018 में #MeToo अभियान के जरिए बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने साथ हुई यौन उत्पीड़न से लेकर कास्टिंग काउच तक की घटना को साझा किया। अब अभिनेता राजीव खंडेलवाल ने अपना #MeToo अनुभव साझा करते हुए अपने साथ हुई कास्टिंग काउच की घटना के बारे बताया है।
राजीव खंडेलवाल ने साझा किया अपना #MeToo अनुभव, बोले- 'निर्देशक ने कमरे में चलने को कहा'
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार लॉकडाउन बढ़ाने पर विचार कर रही है। मगर उससे पहले ही कई राज्यों ने एहतियात बरतते हुए यह फैसला ले लिया है। ओडिशा, राजस्थान, पंजाब के बाद महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना ने भी लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला ले लिया है। सरकार के इस फैसले से बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान बहुत खुश हैं।
लॉकडाउन बढ़ने की खबर मिलते ही खुश हुईं करीना कपूर, बोलीं- 'हम काफी दूर निकल आए हैं और...'
भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7529 हो गई है। जबकि इस जानलेवा वायरस से अबतक 242 लोगों की जान जा चुकी है। ये वायरस अपने पैर न पसार सके इसलिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। ऐसे मुश्किल वक्त में डॉक्टर, नर्स, पुलिसकर्मी और जरूरी सेवाएं लगातार लोगों की सहायता करने में जुटी हैं। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने ऐसे लोगों का शुक्रिया अदा किया है।
डॉक्टरों, नर्सों और मुंबई पुलिस की आमिर खान ने की तारीफ, Tweet कर कहा 'शुक्रिया'
बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान कोरोना वायरस की मार झेल रहे मजदूरों और गरीब लोगों की मदद के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हजारों दिहाड़ी मजदूरों के घर में राशन और सभी तरह की जरूरत की चीजें मुहैया करवाने का एलान किया है। इस बात को ध्यान में रखते हुए हाल ही में सलमान खान ने 16000 दिहाड़ी मजदूरों के खाते में रुपये डाले थे। अब उन्होंने मजदूरों के लिए ट्रक भरकर खाना भिजवाया है।
मजदूरों की करोड़ों रुपये से आर्थिक मदद के बाद अब सलमान ने ट्रक भरकर भेजा खाना, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल