हर सितारा जब फिल्म जगत में कदम रखता है तो वो यही सोचता ही कि वो एक दिन बहुत बड़ा अभिनेता बनेगा। हालांकि बड़े-बड़े कलाकारों की जिंदगी में भी एक ऐसा दौर आता है जब उन्हें पैसा या फिल्मों की कमी के कारण बी-ग्रेड की फिल्में करनी पड़ती हैं। बी-ग्रेड फिल्मों की जब भी बात की जाती है तो हर शख्स के मन में एक अलग धारणा बन जाती है। हालांकि बी-ग्रेड फिल्मों को आप परिभाषित नहीं कर सकते। लेकिन अधिकांश लोगों के मन में बी-ग्रेड फिल्मों को लेकर जो धारणा हैं वो ये है कि इन फिल्मों का बजट कम होता है और फिल्म के पोस्टर से ही ये अंदाजा हो जाता है कि बी-ग्रेड फिल्मों में काम करने वाले सितारे किसी मजबूरी में फिल्म में काम कर रहे होंगे।
सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले ये एक्टर रह चुके हैं बी ग्रेड मूवी का हिस्सा, अब लेते हैं करोड़ों में फीस
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन को शहंशाह, महानायक, बिग बी कई नामों से जाना जाता है। बच्चन साहब किसी पहचान के मोहताज नहीं है। कई सालों से बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनका दबदबा है। लेकिन एक समय ऐसा था जब अमिताभ बच्चन की फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हो रही थी। उसी दौरान बिग-बी ने फिल्म बूम में काम किया। उनकी इस फिल्म को बी ग्रेड की फिल्म कहा जाता है।
अक्षय कुमार
साल में चार फिल्में देने वाले अक्षय कुमार को देखकर ये अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है कि इस अभिनेता ने किसी बी-ग्रेड की फिल्म में काम किया होगा। लेकिन साल 1992 में जब खिलाड़ी अक्षय कुमार फिल्म जगत में नए थे तो उन्होंने कई फिल्में की, जिसमें कुछ सुपरहिट रहीं तो कुछ फिल्मों को बी-ग्रेड का कहा गया। उनकी फिल्म मिस्टर बांड बी-ग्रेड के तौर पर जानी जाती है, जिसमें अक्षय ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ आज भले ही बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्री हों और सबके दिलों पर राज करती हों, लेकिन इस अभिनेत्री ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बी-ग्रेड फिल्म बूम से की थी। ये फिल्म साल 2003 में आई थी। इस फिल्म में बिग बी ने भी काम किया था। कहा जाता है कि इस फिल्म का हिस्सा बनने का कटरीना आज भी अफसोस मनाती हैं।
राजेश खन्ना
राजेश खन्ना बॉलीवुड सिनेमा के पहले सुपरस्टार थे। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी। राजेश खन्ना के पीछे लड़कियां दीवानी थी। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने भी बी-ग्रेड फ़िल्म 'वफा' में काम किया था।

कमेंट
कमेंट X