{"_id":"5bf55342bdec226eee1b87d1","slug":"amitabh-bachchan-to-donate-50-machines-to-sewer-workers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दरियादिल अमिताभ: सीवर कर्मियों को देंगे 50 मशीनें, चुकाएंगे 1400 किसानों के 4 करोड़ का कर्ज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दरियादिल अमिताभ: सीवर कर्मियों को देंगे 50 मशीनें, चुकाएंगे 1400 किसानों के 4 करोड़ का कर्ज
Wed, 21 Nov 2018 07:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Nov 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर दरियदिली दिखाई है। उन्होंने सीवर में काम करने वाले कर्मचारियों को 50 मशीने देने का ऐलान किया है। इन मशीनों की मदद से सीवर कर्मचारियों की जान का खतरा कम हो जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले अमिताभ ने यूपी के तकरीबन 1400 किसानों का 4 करोड़ का कर्ज चुकाने का ऐलान किया था...आइए जानते हैं आखिर सीवर मशीनों पर कितना खर्च कर रहे हैं बिग बी..
2 of 5
amitabh bachchan
बिग बी ने इन मशीनों को देने के साथ कहा है कि वह सीवर सफाई कर्मचारियों की जिंदगी और इज्जत दोनों ही बचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी जान पर खेलकर बिना किसी सुरक्षा के मैनहोल में उतर जाते है। अमिताभ ने यह भी कहा कि इन मशीनों की मदद से उन्हें मैनहोल में उतरने की कोई जरूरत नहीं होगी और इससे उनका आत्मसम्मान भी कायम रहेगा।
3 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : facebook
अमिताभ ने आगे कहा 'अकसर सीवर कर्मचारियों के गटर में गुम होने और मरने की खबर आती रहती हैं जो कि बहुत दुखदायी है, इसलिए यह सब जानने के बाद मैं इन सीवर कर्मचारियों के लिए 50 मशीनें खरीदने जा रहा हूं, जिससे उन्हें सीवर के अंदर जाने की जरूरत नहीं होगी, इससे उनकी समाज में इज्जत भी बनी रहेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
amitabh bachchan
इसके बाद बिग बी के हवाले से यह खबर भी आ रही है कि वह कुछ ही दिनों के अंदर ही एक सिविक बॉडी को खरीदने की योजना बना रहे हैं। बिग बी ने कहा कि हालांकि मशीने बड़ी होंगी, लेकिन कर्मचारी अपने पास इसे व्यक्तिगत तौर पर रख सकते हैं, इससे बड़ी मशीनें भी हैं जो इधर से उधर आसानी से लाई नहीं जा सकतीं। बिग बी ने एक या दो दिन में नगर निगम को सौंप देंगे।
विज्ञापन
5 of 5
Amitabh Bachchan
बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि बिग बी 70 किसानों के लिए मुंबई आने और बैंक के पत्र ग्रहण करने का इंतजाम करेंगे । वह उत्तर प्रदेश के 1,398 किसानों का 4.05 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज चुकाएंगे । अमिताभ ने किसानों के ऋण को चुकाने के लिए बैंक ऑफ इंडिया के साथ 'ओटीएस : वन टाइम सेटलमेंट' किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।