बॉलीवुड में इस हफ्ते कई बड़े नाम चर्चा में रहे। अमिताभ बच्चन के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन हुआ तो वहीं रणवीर आलिया की फिल्म 'गली ब्वॉय' ऑस्कर के लिए भेजी गई। तो चलिए रविवार विशेष इस कॉलम में आपको बताते हैं इस हफ्ते की 5 बड़ी खबरें।
अमिताभ के घर के बाहर प्रदर्शन और ऑस्कर की दौड़ में 'गली ब्वॉय', ये हैं इस हफ्ते की 5 बड़ी खबरें
इस वजह से सोनाक्षी सिन्हा हुईं ट्रोल
'केबीसी 11' में शामिल होने के बाद सोनाक्षी सिन्हा को जमकर ट्रोल किया गया। सोनाक्षी से 'केबीसी 11' में पूछा गया कि रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे? सोनाक्षी ने इस सवाल के जवाब के लिए लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया। सोनाक्षी के लाइफ लाइन लेते ही वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। सोनाक्षी ने इस पूरे मामले पर कहा कि 'अगर आपके पास कोई और काम नहीं है और इतना समय है तो यह सब भी मीम्स बनाओ ना। मुझे मीम्स बहुत पसंद हैं।'
3 फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर
बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार बॉलीवुड की 3 फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिली। सोनम कपूर और दुलकर सलमान स्टारर फिल्म द जोया फैक्टर बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। दूसरी फिल्म है 'पल पल दिल के पास'। अभिनेता और भाजपा सांसद सनी देओल के बेटे करण देओल ने इससे डेब्यू किया है। तीसरी फिल्म है पॉलिटिकल ड्रामा 'प्रस्थानम'। फिल्म में संजय दत्त के साथ मनीषा कोइराला, अली फजल, चंकी पांडे और जैकी श्रॉफ हैं।
आईफा में जमीं पर उतरे सितारे
मुंबई में इंडियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल यानी आईफा का आयोजन बीते बुधवार को हुआ। सलमान खान, माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह के अलावा आलिया भट्ट और आयुष्मान खुराना सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहे। आईफा में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड रणवीर सिंह को फिल्म 'पद्मावत' के लिए मिला। वहीं आलिया भट्ट 'राजी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने में कामयाब रहीं। दीपिका पादुकोण को स्पेशल अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस से नवाजा गया। यह अवॉर्ड दीपिका को फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के लिए दिया गया।
अमिताभ के घर के बाहर प्रदर्शन
मुंबई मेट्रो के समर्थन में अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया था। बिग बी के इस ट्वीट के वायरल होने के बाद लोगों ने नाराजगी जताई और उनके घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। अमिताभ के बाद अक्षय ने भी मुंबई मेट्रो का समर्थन किया। मुंबई में मेट्रो यार्ड के निर्माण के लिए 'आरे वन' में 2700 से अधिक पेड़ों के काटे जाने को लेकर प्रदर्शन हो रहा है। इस प्रदर्शन में मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी शामिल हुई थीं। प्रदर्शनकारियों ने बृहन्मुंबई नगर महापालिका के फैसले को बेतुका बताया।
Oscar 2020 में 'गली ब्वॉय' की एंट्री पर आया रणवीर और आलिया का रिएक्शन, जताई खुशी
