{"_id":"5d87095c8ebc3e93c02b035f","slug":"katrina-kaif-talk-on-link-up-rumours-with-salman-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान से अफेयर पर पहली बार बोलीं कटरीना, 'हमारे बीच 16 साल से...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान से अफेयर पर पहली बार बोलीं कटरीना, 'हमारे बीच 16 साल से...'
Sun, 22 Sep 2019 11:11 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 22 Sep 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan and Katrina Kaif
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान और कटरीना कैफ कोस्टार के साथ एक्स कपल भी रह चुके हैं । दोनों की साथ में पहली फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' थी । इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में काम किया । फिल्म 'युवराज' के दौरान दोनों के रिलेशनशिप में होने की भी खबर आई । हालांकि कटरीना और सलमान ने कभी खुद इस बात को नहीं कबूला । कुछ समय बाद ही कटरीना का अफेयर रणबीर कपूर से हो गया ।
salman khan, katrina kaif
- फोटो : social media
इसके चलते कटरीना, सलमान खान से दूर हो गईं । जब सलमान और कटरीना पांच साल बाद फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में साथ दिखे तो फैंस को लगा कि अभी भी दोनों का रिश्ता कायम है । हाल ही में कटरीना ने सलमान और अपने रिश्ते के बारे में बात की । उन्होंने कहा कि वो और सलमान दोस्त के अलावा कुछ नहीं हैं ।
Katrina, Salman
- फोटो : Social Media
कटरीना कहती हैं, 'मेरे और सलमान के बीच पिछले 16 सालों से दोस्ती के अलावा कुछ नहीं है । हमारे बीच सच्ची दोस्ती है और वो एक अच्छे इंसान हैं । वो मेरे साथ उस वक्त खड़े रहे जब मुझे उनकी जरूरत थी । हो सकता है कि वो आपसे हमेशा कॉन्टैक्ट में ना रहें लेकिन जब जरूरत पड़ती है तो सलमान अपने दोस्तों की मदद जरूर करते हैं ।'
@BeingSalmanKhan Sr.
— Angel #BigFan SKhan (@ToMuchFun09) September 21, 2019
Cheering for #KatrinaKaif
So cute 😍❤️ pic.twitter.com/m2tot2igat
विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif, Salman Khan
- फोटो : amar ujala
हाल ही में आईफा अवॉर्ड के दौरान कटरीना कैफ ने डांस परफॉर्मेंस दी थी । इस मौके पर सलमान खुद को रोक नहीं पाए और खड़े होकर कटरीना-कटरीना चिल्लाने लगे । अवॉर्ड्स शो में परफॉर्मेंस के लिए जैसे ही कटरीना के नाम की घोषणा हुई सलमान खान अपनी सीट से उठ खड़े हुए और उनके लिए सीटी बजाई । ऐसा करते हुए सलमान खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ।
विज्ञापन
katrina kaif salman khan
- फोटो : social media
वहीं कटरीना इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' की शूटिंग में बिजी हैं । इस फिल्म में वो अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी । फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं । इसमें अक्षय कुमार की फिल्म 'मोहरा' का गाना 'टिप टिप बरसा पानी' भी रीक्रिएट किया जाएगा । इस गाने की शूटिंग के वक्त की तस्वीरें कटरीना ने साेशल मीडिया पर शेयर की थीं ।