{"_id":"5d86f9d18ebc3e016e02806a","slug":"lara-dutta-share-photo-dia-mirza-and-priyanka-chopra-then-and-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी ने प्रियंका और दीया के साथ शेयर की 20 साल पुरानी फोटो, अब दिखती हैं ऐसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी ने प्रियंका और दीया के साथ शेयर की 20 साल पुरानी फोटो, अब दिखती हैं ऐसी
Sun, 22 Sep 2019 10:04 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 22 Sep 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
lara dutta
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2000 में भारत की तीन सुंदरियों ने दुनिया के अलग-अलग ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीते थे। आज ये तीनों सुंदरियांं बॉलीवुड की मशहूर हीरोइनें बन चुकी हैं । ये तीनों एक्ट्रेस हैं, लारा दत्ता, दीया मिर्जा और प्रियंका चोपड़ा । इन तीनों में लारा दत्ता मिस यूनिवर्स चुनीं गईं थीं। प्रियंका चोपड़ा को मिस वर्ल्ड का खिताब मिला और दीया मिर्जा के सिर पर मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल का ताज सजा था ।
lara dutta
- फोटो : social media
आज 20 साल बाद लारा दत्ता ने साल 2000 की एक तस्वीर शेयर की है । इसमें वो प्रियंका चोपड़ा और दीया मिर्जा के साथ नजर आ रही हैं । इसी के साथ उन्होंने अपनी हाल की तस्वीर भी पोस्ट की । लारा ने साल 2000 की फोटो कुछ समय पहले भी शेयर की थी । इस पोस्ट के साथ लारा ने एक प्यारा कैप्शन भी लिखा है ।
lara dutta
लारा लिखती हैं, 'मैंने कुछ समय पहले 20 साल पुरानी ये फोटो शेयर की थी । मुझे इंस्टाग्राम पर ये एडिट तस्वीर मिली । जो Then & Now है । मुझे ये बहुत पसंद आई ।' बता दें कि कॉन्टेस्ट जीतने के बाद लारा दत्ता, प्रियंका चोपड़ा और दीया मिर्जा के लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुल गए। लारा दत्ता ने साल 2003 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'अंदाज' से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए लारा को फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
lara dutta, dia mirza, priyanka chopra
- फोटो : social media
साल 2011 में लारा दत्ता ने टेनिस प्लेयर महेश भूपति से शादी की। उनकी एक बेटी सायरा भूपति है। शादी के बाद लारा चुनींदा फिल्में ही करती हैं । उनकी आखिरी रिलीज साल 2018 में आई 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' थी। दीया मिर्जा ने साल 2001 में फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से डेब्यू किया। इस फिल्म के लिए दीया मिर्जा की काफी तारीफें हुई थी।
विज्ञापन
priyanka chopra
- फोटो : social media
दीया ने ज्यादा फिल्में नहीं की हैं। हाल ही में उनकी वेब सीरीज काफिर रिलीज हुई है। इसमें दीया के साथ मोहित रैना हैं। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2003 में फिल्म 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई' से डेब्यू किया था। बॉलीवुड में कई हिट देने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड का रुख किया। फिलहाल प्रियंका, फरहान अख्तर के साथ फिल्म 'द स्काई इज पिंक' कर रही हैं। यह फिल्म 11 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी।
16 साल में कितना बदल गईं पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी, खुद शेयर की बिना मेकअप सेल्फी
16 साल में कितना बदल गईं पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी, खुद शेयर की बिना मेकअप सेल्फी