{"_id":"5d86f5338ebc3e01463f3a0d","slug":"ekta-kapoor-on-her-son-ravie-kapoor-and-how-to-upbringing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटे को लेकर इमोशनल हुईं एकता कपूर, बोलीं- 'उसे सबसे पहले बताऊंगी उसका कोई पिता नहीं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेटे को लेकर इमोशनल हुईं एकता कपूर, बोलीं- 'उसे सबसे पहले बताऊंगी उसका कोई पिता नहीं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 22 Sep 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ekta Kapoor with son Ravie Kapoor
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी क्वीन कही जाने वालीं एकता कपूर ने कुछ महीने पहले सरोगेसी के जरिए बेटे को जन्म दिया। मां बनने के बाद एकता अपने सीरियल्स के साथ-साथ निजी जिंदगी में भी काफी बिजी हो गई हैं। अब एकता ने मां बनने के अनुभव शेयर किए हैं।
2 of 5
Ekta Kapoor and Jitendra
- फोटो : instagram
एकता कपूर इंडिया टुडे कॉन्कलेव में पहुंची थीं। बेटे को लेकर तमाम तरह की सलाह मिलने पर एकता ने कहा कि 'करिश्मा कपूर के साथ मेरा एक शो आने वाला है। इस शो में दिखाया जाएगा कि कैसे दूसरी मांए हीं एक मां पर प्रेशर बनाती हैं जब वो मां होती है। पिछले 6 महीने में मुझे इतनी सारी सलाह मिली कि मैं बता नहीं सकती।'
3 of 5
ekta kapoor
- फोटो : social media
एकता कपूर ने आगे कहा कि 'एक दिन मैं अपने 7 महीने के बेटे से बातें कर रही थी। मैंने उससे कहा कि मैं तुम्हारे साथ-साथ सीख रही हूं। दुनिया में कोई भी परफेक्ट नहीं होता। मैं भी नहीं हूं। अपने बेटे को सबसे पहले मैं बताऊंगी कि तुम्हारे पिता नहीं है। मैं उसे परियों की कहानियां नहीं सुनाउंगी और ना ही उसे किसी बात पर गोल-गोल घुमाऊंगी। मैं ना तो एक परफेक्ट मां हूं और ना ही मैं बनना चाहती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एकता कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
एकता कपूर के बेटे का नाम रवि कपूर है। जो कि एकता के पिता और अभिनेता जीतेंद्र का असली नाम भी है। एकता हाल ही में बेटे रवि के साथ कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मंदिर पहुंचीं। जहां से एकता के बेटे की तस्वीरें वायरल हुई थीं।
विज्ञापन
5 of 5
मुंबई में एकता कपूर के साथ बड़ी घटना, बैग से निकले 60 हजार रुपये
इस खास मौके पर एकता ने रवि को भगवान कृष्ण की तरह धोती और कुर्ता पहनाया हुआ था। इसके साथ ही माथे पर लगा टीका उन पर काफी जंच रहा था। सामने आई तस्वीरों में एकता रवि को गोद में लिए हुए दिखीं और उनकी दोस्त हरलीन उनके साथ नजर आ रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।