{"_id":"5d86806a8ebc3e01542f7880","slug":"kriti-sanon-speak-up-on-me-too-movement-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मीटू पर कृति सेनन ने खोली बॉलीवुड की पोल, कहा- 'अब लोगों में डर पैदा हो गया है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मीटू पर कृति सेनन ने खोली बॉलीवुड की पोल, कहा- 'अब लोगों में डर पैदा हो गया है'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 22 Sep 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kriti Sanon
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तनुश्री दत्ता ने जब पिछले साल मीटू मूवमेंट शुरू किया तो इसमें बॉलीवुड के कई बड़े नाम फंसे। एक्टर्स से लेकर डायरेक्टर तक पर महिलाओं ने बेहद गंभीर आरोप लगाए। इसी के चलते फिल्म इंडस्ट्री से कई हस्तियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया तो वहीं कुछ आरोप के बाद भी जस के तस बने रहे। हाल में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने एक इंटरव्यू में बताया कि मीटू आने से बॉलीवुड में क्या बदलावा आया?
2 of 5
Kriti Sanon
- फोटो : instagram
इंडिया टुडे से बातचीत में कृति सेनन ने कहा कि मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि लोगों ने इसके बारे में बात करना शुरू किया। अपनी बात दुनिया के सामने रखने के लिए बड़ी हिम्मत चाहिए। अच्छा ये है अब लोग बोल रहे हैं।
3 of 5
कृति सेनन
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
कृति ने आगे कहा कि मैं ये तो नहीं जानती कि इंडस्ट्री अब सेफ है या नहीं लेकिन इतना जरूर है कि अब लोगों में डर पैदा हो गया है। लोग जानते हैं कि अब अगर वो कुछ गलत करेंगे तो नौकरी से जा सकते हैं। ये मूवमेंट बहुत जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Tanushree Dutta, Nana Patekar
- फोटो : social media
बता दें कि पिछले साल सितंबर में एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने #MeToo कैंपने के जरिए नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। तनुश्री ने कहा था कि फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
Alok Nath
- फोटो : Social Media
वहीं तनुश्री दत्ता के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने वाली कई एक्ट्रेस और महिलाओं ने अपने सहयोगियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए और अपनी आप बीती बताई। इस मामले में अभिजीत भट्टाचार्य, विवेक अग्निहोत्री, चेतन भगत, गौरांग दोषी, आलोक नाथ, साजिद खान और अनु मलिक सहित कई हस्तियों पर यौन शोषण के आरोप लगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।