फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उर्वशी रौतेला को बोनी कपूर के टच करने पर मचा था हंगामा, अब अभिनेत्री ने कही ये बात

Sun, 22 Sep 2019 08:31 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 22 Sep 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
urvashi rautela spoken about boney kapoor inappropriate touch video
boney kapoor

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो फिल्ममेकर बोनी कपूर के साथ नजर आई थीं। एक फंक्शन में पहुंचीं उर्वशी ने बोनी कपूर के साथ पोज दिया था। इस दौरान बोनी कपूर ने उर्वशी के बट पर मारा था। बोनी कपूर के इस तरह से छूने पर कई तरह की बातें की गईं। उर्वशी ने खबरों पर निराशा व्यक्त की थी। अब उन्होंने पूरे मामले में चुप्पी तोड़ी है।

urvashi rautela spoken about boney kapoor inappropriate touch video
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो इसी साल के अप्रैल महीने में आया था। बॉलीवुड हंगामा वेबसाइट से बात करते हुए उर्वशी ने कहा कि 'पूरे मामले का बतंगड़ बना दिया गया। रातों रात यह वीडियो वायरल हो गया था लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था। मैं सुपरस्टार अजित के साथ एक फिल्म में काम करने वाली थी। वह एक तमिल फिल्म थी लेकिन मैं डेट्स की वजह से फिल्म नहीं कर पाई।'

urvashi rautela spoken about boney kapoor inappropriate touch video
urvashi rautela - फोटो : social media

उर्वशी ने आगे बताया कि 'मैं उन्हें पहले से जानती थी। मैं उनके साथ काम नहीं कर पाई इसका मतलब ये नहीं है कि मेरा उनके साथ रिश्ता नहीं है। ये एक शानदार जेस्चर था। मैंने पार्टी में एंट्री की थी। बोनी कपूर वहां पहले से ही थे। जिन लोगों की शादी होने वाली थी वो भी वहां मौजूद थे। हम तस्वीरें खिंचवा रहे थे।' बता दें कि उर्वशी बॉलीवुड निर्माता जयंतीलाल गाढ़ा के बेटे के रिसेप्शन में पहुंची थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
urvashi rautela spoken about boney kapoor inappropriate touch video
urvashi rautela - फोटो : file photo

उर्वशी ने कहा कि 'मुझे फोटोग्राफी के एंगल के बारे में नहीं मालूम है जिस तरह से फोटो ली गई है। यह अजीब था इसलिए ये बड़ी बात बन गई थी। मेरा फोन 7 दिनों तक नॉनस्टॉप बजता रहा। इस बारे में बोनी जी से बात हुई थी। मुझे पता है कि ये उनके लिए भी अजीब था।'



 

विज्ञापन
urvashi rautela spoken about boney kapoor inappropriate touch video
urvashi rautela

उस वक्त उर्वशी के वीडियो पर एक अखबार ने डोंट टच लिखकर पब्लिश किया था। जिसके बाद उर्वशी ने टि्वटर पर लिखा, 'एक मशहूर अखबार ने ये न्यूज छापी है। तुम लोग अब महिला सशक्तिकरण और आजादी की बात मत करना। तुम लोगों को ये भी नहीं पता है कि महिलाओं की इज्जत कैसे की जाती है।'

कार्तिक को देख सेल्फी की लगी होड़ तो उर्वशी रौतेला ढा रहीं कहर, कैमरे में कैद हुए ये 9 सितारे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed