सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

PS-1 Teaser: अमिताभ बच्चन रिलीज करेंगे बहू की फिल्म का टीजर, चार साल बाद वापसी के लिए तैयार हैं ऐश्वर्या राय

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 08 Jul 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan to release Aishwarya Rai Bachchan film Ponniyin Selvan 1 hindi teaser directed by Mani Ratnam
ऐश्वर्या राय, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय चार साल बाद मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 1' यानी 'पीएस 1' से सिल्वर स्क्रीन पर लौटने के लिए तैयार हैं। हाल ही में फिल्म से ऐश्वर्या राय का फर्स्ट लुक जारी किया गया था, जिसमें रानी नंदिनी के लुक में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। वहीं, अब फिल्म का हिंदी टीजर भी रिलीज होने जा रहा है। लेकिन खास बात यह है कि इस टीजर को कोई और नहीं, बल्कि अमिताभ बच्चन रिलीज करेंगे। 

Trending Videos
Amitabh Bachchan to release Aishwarya Rai Bachchan film Ponniyin Selvan 1 hindi teaser directed by Mani Ratnam
पीएस-1 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि फिल्म का हिंदी टीजर 8 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। इस टीजर को ऐश्वर्या राय बच्चन के रियल लाइफ ससुर यानी अमिताभ डिजीटल तरीके से 6 बजे रिलीज करेंगे। यह एक पैन इंडिया है, जो 30 सितंबर को तमिल, हिंदी, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण मद्रास टॉकीज और लायका प्रोडक्शंस ने किया है और म्यूजिक एआर रहमान ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan to release Aishwarya Rai Bachchan film Ponniyin Selvan 1 hindi teaser directed by Mani Ratnam
पीएस-1 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पीएस-1 एक एपिक ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी कल्कि कृष्णामूर्ति के 1995 में आए उपन्यास पोन्नियिन सेलवन पर आधारित है। यह किताब पांच भागों में है और इसे तमिल भाषा के महानतम उपन्यास में से एक माना जाता है। इस फिल्म को बनाने में 500 करोड़ की लागत आई है। यह भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होगी।

Amitabh Bachchan to release Aishwarya Rai Bachchan film Ponniyin Selvan 1 hindi teaser directed by Mani Ratnam
पीएस-1 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि फिल्म में विक्रम, कार्थी, ऐश्वर्या राय बच्चन, जयम रवि, शोभिता धूलिपाला आदि कलाकार प्रमुख भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म में ऐश्वर्या राय नंदिनी के अलावा मंदाकिनी देवी के किरदार में भी नजर आएंगी।फिल्म में विक्रम 'आदित्य करिकालन' और कार्थी 'वंथियाथेवन' का किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म को लकेर फैंस भी काफी उत्सुक हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed