{"_id":"62c71c6e76b8b9534530172e","slug":"the-woman-king-trailer-out-viola-davis-starrer-movie-will-release-in-india-on-16-september-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Woman King Trailer Out: 'द वुमन किंग' का ट्रेलर जारी, साम्राज्य की सुरक्षा के लिए वायोला डेविस ने उठाए हथियार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
The Woman King Trailer Out: 'द वुमन किंग' का ट्रेलर जारी, साम्राज्य की सुरक्षा के लिए वायोला डेविस ने उठाए हथियार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
'द वुमन किंग'
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
इतिहास में महिला लड़ाकाओं की एक पूरी रेजीमेंट अस्तित्व में रही है। इतिहास में दिलचस्पी रखने वाले किसी भी इंसान को यह बात रोमांच से भर सकती है और वह इसके बारे में अधिक जानना चाहेगा। इस कड़ी में फिल्म 'द वुमन किंग' मददगार साबित होगी। यह फिल्म आगोजी की यादगार कहानी पर आधारित है। बता दें कि आगोजी दरअसल अफ्रीकी साम्राज्य दाहोमी में महिलाओं की एक पूरी रेजीमेंट थी। इस यूनिट ने 1800 के दशक में दाहोमी की सुरक्षा के लिए हथियार उठाए थे। इसी पर आधारित है फिल्म 'द वुमन किंग'। यह फिल्म आगामी 16 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल इसका ट्रेलर सामने आ गया है, जो काफी रोमांचक है।
Trending Videos
2 of 4
'द वुमन किंग'
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस फिल्म में ऑस्कर, गोल्डन ग्लोब और एमी पुरस्कार विजेता अभिनेत्री वायोला डेविस नजर आएंगी। वह इसमें द वुमन किंग जनरल नानिस्का का किरदार निभा रही हैं। उनके अलावा थुसो म्बेडु, कैप्टन मार्वल फेम लशाना लिंच, स्टार वार्स फेम जॉन बॉयेगा और एड्रिएन वारेन नजर आएंगे। साथ ही द बैटमैन (2022) फेम जिम लॉसन और हैरी पॉटर फेम हीरो फिनेस टिफिन भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
'द वुमन किंग'
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर की शुरुआत में दाहोमी साम्राज्य पर दुश्मनों का हमला होते हुए दिखाया गया है। रिहायशी लोग चिंता में है कि हमारे किंगडम की आजादी खतरे में है। इसके बाद महिला ब्रिगेड की कप्तान नानिस्का तीखे तेवर में नजर आती है और सोचती है कि हमारे पास इसका एक हथियार है, जिसके लिए दुश्मन तैयार नहीं हैं। नानिस्का कहती नजर आती है कि पूरा यूरोप अफ्रीका को जीतने की फिराक में है। वह तब तक नहीं रुकेगा जब तक पूरा अफ्रीका उनका नहीं हो जाएगा। हमें उनसे लड़ना होगा। अपने लोगों के लिए अपने साम्राज्य के लिए। नानिस्का से सवाल पूछा जाता है कि आप युद्ध के लिए कह रही हैं? इस पर वह कहती हैं, 'कुछ ऐसा ही...'। नानिस्का कहती नजर आती हैं- 'ट्रेंड हार्ड, फाइड हार्डर'। साथ ही वह 'करो या मरो' जैसा नारा भी लगाती नजर आती हैं। इसके बाद शुरू होती है पूरी महिला ब्रिगेड की तैयारी। इसके साथ-साथ एक भावनात्मक यात्रा भी चलती है। यह ट्रेलर फिल्म के प्रति दिलचस्पी जगा देगा।
4 of 4
'द वुमन किंग'
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर में दिखाया गया है कि अपने साम्राज्य की रक्षा के लिए महिलाओं के दल ने पूरे कौशल और आक्रामक अंदाज में यह लड़ाई लड़ी। बता दें कि यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इसमें द वुमन किंग जनरल नानिस्का की भावनात्मक यात्रा को भी दिखाया गया है कि वह किस तरह वह साम्राज्य की रक्षा के लिए और दुश्मनों से मुकाबले के लिए अपनी महिला ब्रिगेड को प्रेरित करती हैं। ट्रेलर देखकर अंदाजा हो रहा है कि इस फिल्म में वह सबकुछ है जो एक ऐतिहासिक फिल्म में होना चाहिए और एक आम दर्शक जो उम्मीद करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।