सब्सक्राइब करें

Rocketry The Nambi Effect: पसंद आई माधवन की 'रॉकेट्री', तो आज ही देख डालिए ओटीटी पर मौजूद ये स्पेस एडवेंचर फिल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 07 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rocketry The Nambi Effect: Watch Movies like cargo Rocket boys interstellar R Madavan new Space film  Available on Ott Platform
'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' जैसी हैं इन फिल्म की कहानियां - फोटो : social media

कान फिल्म फेस्टिवल से लेकर भारत तक, बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' को बड़े पैमाने पर तारीफें मिल रही हैं। 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' एक बायोपिक फिल्म है, जो इसरो के पूर्व एयरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायणन के जीवन और अनुभवों के इर्द-गिर्द घूमती है। नंबी नारायण को जासूसी के झूठे आरोपों में फंसाया गया था। अभिनेता से निर्माता-निर्देशक बने आर माधवन की इस फिल्म का जादू दर्शकों के दिलों-दिमाग पर सिर चढ़कर बोल रहा है, तभी तो समीक्षकों के साथ-साथ यह फिल्म दर्शकों को भी काफी पसंद आ रही है। दर्शकों के दिल को छूती इस कहानी से लोग बहुत इंस्पायर हो रहे हैं। ऐसे में हम आपके लिए कुछ ऐसी ओटीटी पर मौजूद फिल्में व सीरीज लेकर आए हैं, जो अंतरिक्ष और उसके रहस्यों पर आधारित हैं। देखिए पूरी लिस्ट...

Trending Videos
Rocketry The Nambi Effect: Watch Movies like cargo Rocket boys interstellar R Madavan new Space film  Available on Ott Platform
रॉकेट बॉयज - फोटो : सोशल मीडिया

रॉकेट बॉयज
ओटीटी प्लेटफॉर्म- सोनी लिव
'रॉकेट बॉयज' सोनी लिव पर स्ट्रीम की जानी वाली एक ऐसी सीरीज है, जो रोमांच से भरी हुई है। यह वेब सीरीज भारत के दो महान वैज्ञानिकों के जीवन पर आधारित है, जिनका नाम होमी भाभा और विक्रम साराभाई है। इस वेब सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे होमी भाभा और विक्रम साराभाई ने मिलकर भारत के विज्ञान को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rocketry The Nambi Effect: Watch Movies like cargo Rocket boys interstellar R Madavan new Space film  Available on Ott Platform
फर्स्ट मैन - फोटो : social media

फर्स्ट मैन
ओटीटी प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो
'फर्स्ट मैन' फिल्म अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग की बायोपिक है, जो चांद पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति थे। यह फिल्म नील आर्मस्ट्रांग और अपोलो प्रोग्राम टीम के सदस्यों की चंद्रमा की कहानी है। फिल्म में बखूबी दिखाया गया है कि यह सब कैसे इस ऐतिहासिक मिशन की तैयारी करते हैं। इसके साथ ही फिल्म की कहानी नील आर्मस्ट्रांग के निजी जीवन पर भी प्रकाश डालती है, जिन्हें अपनी बेटी के खोने का दुख झेलना पड़ता है।

Rocketry The Nambi Effect: Watch Movies like cargo Rocket boys interstellar R Madavan new Space film  Available on Ott Platform
इंटरस्टेलर - फोटो : social media

इंटरस्टेलर
ओटीटी प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो
अगर आप साइंस फिक्शन फिल्मों के प्रशंसक हैं, तो क्रिस्टोफर नोलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'इंटरस्टेलर' आपको जरूर देखनी चाहिए। फिल्म में अंतरिक्ष यात्री मानव जाति को नष्ट होने से बचाने के लिए धरती जैसा एक नया ग्रह खोजने के लिए आकाशगंगा के दूसरे छोर की यात्रा करते हैं। फिल्म में सुपरस्टार मैथ्यू मैक्कनौगी कूपर के रूप में दिखाई देंगे, जो नासा के एक पूर्व पायलट हैं।  

विज्ञापन
Rocketry The Nambi Effect: Watch Movies like cargo Rocket boys interstellar R Madavan new Space film  Available on Ott Platform
हिडन फिगर्स - फोटो : social media

हिडन फिगर्स
ओटीटी प्लेटफॉर्म- डिज्नी+हॉटस्टार
थियोडोर मेल्फी के निर्देशन में बनी साल 2016 में आई इस फिल्म की कहानी तीन अफ्रीकी-अमेरिकी मैथेमेटिशियन्स के जीवन पर आधारित है। इन तीनों की इस टीम को नासा स्पेस सेंटर में होने वाले भेदभाव के खिलाफ एक लड़ाई लड़ते हुए दिखाया गया है। फिल्म में कैथरीन जॉनसन, डोरोथी वॉन और मैरी जैक्सन मुख्य किरदार में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed