अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर पोस्ट के चलते भी चर्चा में रहते हैं । अमिताभ सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं । साथ ही फिल्मों से जुड़े कुछ किस्से भी शेयर करते रहते हैं । हाल ही में बिग बी ने एक और ट्वीट किया जो देखते ही देखते वायरल हो गया । यह ट्वीट उन्होंने युवा पीढ़ी के लिए लिखा है ।
अमिताभ बच्चन का ट्वीट हुआ वायरल, लिखा- 'जरूरी नहीं कि किसी की इज्जत पांव छूने से ही हो, आजकल...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आजकल जरूरी नहीं कि किसी की इज्जत पांव छूने से ही की जाए ...उन्हें देखकर अपना मोबाइल एक तरफ रख देना भी बहुत बड़ी इज्जत है..' । बिग बी का यह पोस्ट मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करने वालों पर एक तंज है । बिग बी अपने हर ट्वीट पर एक संख्या लिखते हैं ।
इस बार की संख्या 3437 है । इसका मतलब है कि बिग बी टि्वटर पर अब तक 3437 पोस्ट कर चुके हैं । इससे पहले बिग बी ने गायिका लता मंगेशकर और आशा भोसले की बचपन की तस्वीर शेयर की थी । यह तस्वीर भी बहुत वायरल हुई थी । इस पर उन्होंने लिखा था, 'लता जी , और आशा जी के बचपन का चित्र! आज लता जी के Tweet में पढ़ा कैसे उन्होंने अपने गरुओं को याद किया और अचानक ये चित्र मुझे मिल गया ! telepathy!!'
T 3437 -
"आजकल जरुरी नहीं कि किसी की इज्जत पांव छूने से ही की जाए ...
उन्हें देखकर अपना मोबाइल एक तरफ रख देना भी बहुत बड़ी इज्जत है.." ~ Ef vB ..
today it is not essential to touch a persons feet to give respect ; putting your mobile away on seeing them is great respect also
बता दें कि अमिताभ बच्चन की चार फिल्में रिलीज को तैयार हैं । इस लिस्ट में 'चेहरे', 'ब्रह्मास्त्र', 'झुंड' और 'गुलाबो-सिताबो' शामिल हैं । बिग बी ने इन चारों फिल्मों की शूटिंग पूरी कर ली है । फिल्म 'चेहरे' में अमिताभ बच्चन इमरान हाशमी के साथ मुख्य किरदार निभाएंगे । 'ब्रह्मास्त्र' में बिगबी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे ।
50 साल तक सिनेमा के रहे प्राण, 100वीं जयंती पर जानिए उनके 10 दमदार किरदार