फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अस्पताल में भर्ती अमिताभ बच्चन ने कराई सर्जरी और एक्वामैन 2 से बाहर हुईं एंबर हर्ड, पांच खबरें

Mon, 01 Mar 2021 09:49 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 01 Mar 2021 09:49 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan undergoes laser surgery to remove cataract and Amber heard fired from Aquaman 2
अमिताभ बच्चन, एंबर हर्ड - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए राहत की खबर है। बताया जा रहा है कि बिग बी सोमवार को घर पहुंच जाएंगे। खबरों के मुताबिक, अमिताभ बच्चन के एक दोस्त ने बताया, 'उनकी आंख से मोतियाबिंद हटाने के लिए यह छोटा सा लेजर ऑपरेशन था। बिग बी ऑपरेशन थिएटर में गए और बाहर आ गए। 24 घंटे तक वे डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे और सोमवार को घर वापस आ जाएंगे।'






अमिताभ बच्चन ने मोतियाबिंद हटवाने के लिए कराई लेजर सर्जरी, सोमवार को अस्पताल से होंगे डिस्चार्ज

 

Amitabh Bachchan undergoes laser surgery to remove cataract and Amber heard fired from Aquaman 2
जॉनी डेप और उनकी पूर्व पत्नी एंबर हर्ड - फोटो : ट्विटर

हॉलीवुड अभिनेत्री एंबर हर्ड और जॉनी डेप पिछले कुछ समय से तलाक और कानूनी विवाद को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जॉनी डेप पर उनकी पूर्व पत्नी एंबर हर्ड के साथ हिंसा करने का आरोप है। बता दें कि इस केस के बाद से ही जॉनी डेप ने वार्नर ब्रदर्स के 'फैंटास्टिक बीस्ट्स' फ्रेंचाइजी से इस्तीफा दे दिया था। वहीं अब एबंर हर्ड के प्रोफेशनल करियर पर भी इस केस का असर पड़ रहा है। ऐसी चर्चा है कि एंबर हर्ड को 'एक्वामैन 2' से बाहर निकाल दिया गया है।


एक्वामैन 2 से बाहर हुईं एंबर हर्ड, क्या जॉनी डेप संग चल रहा कानूनी विवाद है असली वजह?

Amitabh Bachchan undergoes laser surgery to remove cataract and Amber heard fired from Aquaman 2
इंडियन प्रो म्यूजिक लीग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

छोटे पर्दे पर अपना पूरा जोर लगाकर भी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ को टीआरपी की रेस में पूरे सीजन भर अव्वल नंबर नहीं बना पाए सलमान खान का नाम जी टीवी के शो ‘इंडियन प्रो म्यूजिक लीग’ को भी फायदा पहुंचाता नहीं दिख रहा। ऊपर से शो की शुरूआत देखकर ही खुलासा हो गया है कि ये शो 12 साल पुराने एक म्यूजिक रियलिटी शो की नकल है। दोनों शोज का एपिसोडवार फ्लो भी एक जैसा है और कम से कम शो में एक दिग्गज कलाकार ऐसा है जो दोनों शोज में रह चुका है।


EXCLUSIVE: 12 साल पुराने इस शो की नकल है जी टीवी की प्रो म्यूजिक लीग, आइडिया से मेकिंग तक सब कॉपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan undergoes laser surgery to remove cataract and Amber heard fired from Aquaman 2
वंदना सजनानी - फोटो : Social media

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड भाई-भतीजावाद को लेकर लोगों के निशाने पर है। पिछले एक साल में बी टाउन से कई तरह की अंदर की घटनाएं निकलकर सामने आई हैं। ऐसी ही एक खबर फिर से सामने आई है, जिसमें एक बॉलीवुड अभिनेत्री फिल्म इंडस्ट्री में उनके साथ हो रहे बर्ताव को लेकर खुलासा कर रही हैं।


'सोशल मीडिया पर कम फॉलोअर्स के कारण कई प्रोजेक्ट्स से निकाला गया', अभिनेत्री वंदना सजनानी ने बयां किया दर्द

विज्ञापन
Amitabh Bachchan undergoes laser surgery to remove cataract and Amber heard fired from Aquaman 2
निक जोनस-माइली सायरस - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ शादी की है। शादी के बाद से ही दोनों की सोशल मीडिया पर आए दिन तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। साथ ही दोनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा से शादी से पहले निक का नाम कई हॉलीवुड की अभिनेत्रियों और गायक के साथ जुड़ चुका है। उनमें से एक मशहूर गायिका माइली सायरस भी थीं।


प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस की एक्स गर्लफ्रेंड ने किया उन्हें याद, थ्रोबैक तस्वीर साझा कर कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed