अभिनेता और पूर्व तेज गेंदबाज सलिल अंकोला का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी है। सलिल ने अपने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से एक तस्वीर भी साझा की।
‘बिग बॉस’ के कंटेस्टेंट रहे सलिल अंकोला कोविड 19 से संक्रमित, पोस्ट लिखकर कहा- ‘यह काफी डरावना है’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड 19 संक्रमित होने के बाद सलिल अंकोला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक मार्च को वह अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं लेकिन दुर्भाग्य से इस दिन वह अस्पताल में हैं। अपने पोस्ट में सलिल लिखते हैं कि यह कभी ना भूलने वाला है जन्मदिन है। साथ ही उन्होंने लिखा कि वह जल्द ही लौटेंगे।
53 वर्षीय सलिल ने लिखा कि 'यह कभी ना भूलने वाला जन्मदिन है। यह काफी डरावना है लेकिन इससे बाहर आने के लिए आप सभी की दुआओं की जरूरत होगी। जल्द ही वापसी करूंगा।'
सलिल अंकोली की फिर से वापसी
80 और 90 के दशक में टीम इंडिया का हिस्सा रहे सलिल अंकोला को हाल ही में मुंबई क्रिकेट संघ ने अपना मुख्य चयनकर्ता चुना। उनके क्रिकेट करियर की बात करें तो सलिल अंकोला मुंबई के ही तेज गेंदबाज थे और सचिन तेंदुलकर के साथ पाकिस्तान के खिलाफ 1989 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था।हालांकि यह उनका पहला और आखिरी टेस्ट मैच भी था। इसमें उन्होंने दो विकेट अपने नाम किए थे।
फिल्मों और टीवी में रखा कदम
सलिल ने क्रिकेट छोड़ फिल्मी दुनिया का रुख किया था। वह कुछ हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियल में नजर आए। सलिल ने साल 2006 में बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था। उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए। वे डिप्रेशन का शिकार हुए। फिर उन्होंने 2011 में अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया और बाद में 2013 में फिर से शादी की।
अमिताभ बच्चन ने मोतियाबिंद हटवाने के लिए कराई लेजर सर्जरी और एक्वामैन 2 से बाहर हुईं एंबर हर्ड, पांच खबरें