बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण से बेहद प्यार करते हैं ये बात तो जग जाहिर है। रणवीर सिर्फ दीपिका की खूबसूरती के ही दीवाने नहीं हैं बल्कि वो उनकी मेहनत और लगन की भी कद्र करते हैं। इन दिनों रणवीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो दीपिका की मेहनत पर बात करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने फिल्म 'राम लीला' के बारे में बताया है जब नाचते नाचते दीपिका के पैर से खून निकलने लगा था लेकिन उन्होंने डांस करना बंद नहीं किया था।
जब इस गाने के दौरान बुरी तरह घायल हो गईं थीं दीपिका पादुकोण, रणवीर ने कहा- उनके पैरों से खून...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि दीपिका पादुकोण के एक फैन क्लब ने रणवीर सिंह का एक वीडियो क्लिप साझा किया है। इस वीडियो में रणवीर बता रहे हैं कि दीपिका कितनी मेहनत से आज इस मुकाम तक पहुंची हैं। उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' के सेट पर हुए एक घटना के बारे में बताया।
A post shared by 👑 Deepika's Heartbeat 👑 (@deepika.heartbeat)
रणवीर ने बताया कि, 'एक गाने की शूटिंग के दौरान दीपिका बुरी तरह घायल हो गई थीं। उनके पैरों के निचले हिस्से की त्वचा छील गई थी और पैर पूरी तरह से खून से सन गए थे'। रणवीर ने कहा कि, 'इस हालत में दीपिका डांस करते वक्त अगर एक सर्कल में चलती थीं तो पीछे से उनके पैरों के निशान बने दिखाई देते थे। उनके पैरों से इस कदर खून बह रहा था'। इस वीडियो में दीपिका के पैर भी दिख रहे हैं जिन पर पट्टी बंधी हुई है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी उनके मेहनत की तारीफ कर रहे हैं।
बता दें कि राम लीला ही वो फिल्म थी जिसमें रणवीर और दीपिका ने पहला बार साथ काम किया था। इस फिल्म के सेट से ही दोनों के प्यार की शुरूआत हुई थी। साथ ही इस फिल्म को जबरदस्त सफलता हासिल हुई थी। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म के लिए रणवीर और दीपिका दोनों ने मेहनत की थी।
'राम लीला' के अलावा रणवीर और दीपिका फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' में नजर आ चुके हैं। हालांकि पद्मावत में दीपिका और रणवीर एक दूसरे के साथ नजर नहीं आए थे, लेकिन ये फिल्म भी जबरदस्त हिट साबित हुई थी। अब बहुत जल्द ये जोड़ी फिल्म '83' में साथ नजर आएगी।