बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाएं पर्दे पर एक से बढ़कर एक रोल निभाती हैं। कई बार तो उनके रोल इतने प्यारे होते हैं कि फिल्मों में भी वो बेहद खूबसूरत लगती हैं। वहीं कई बार अपने अभिनय को साबित करने के लिए ये अभिनेत्रियां लीक से हटकर रोल भी करना पसंद करती हैं। बॉलीवुड में बहुत सी हसीनाएं ऐसी भी हैं जिन्होंने पर्दे पर भूत का किरदार भी निभाया है। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही हसीनाओं के बारे में जिन्होंने पर्दे पर भूत और चुड़ैल का किरदार निभाकर फैंस को डरा दिया था।
जब पर्दे पर भूत बनकर सामने आईं ये हसीनाएं, इस अभिनेत्री को देखकर डर से कांपने लगे थे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईशा कोप्पिकर
बॉलीवुड की खल्लास गर्ल ईशा ने फिल्मों में कई तरह के रोल निभाए हैं। सादगी भरे किरदार से लेकर बोल्ड रोल में ईशा ने लोगों को अपनी खूबसूरती का दीवाना बनाया था। हालांकि फिल्म 'कृष्णा कॉटेज' में ईशा एक आत्मा के किरदार में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। आत्मा के रोल के लिए ईशा का कोई डरावना मेकअप नहीं किया गया था बल्कि उन्होंने अपने अभिनय से ही लोगों को प्रभावित कर दिया था।
मालिनी शर्मा
फिल्म राज में 'मालिनी शर्मा' ने डिनो मोरिया की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे आदित्य( डिनो मोरिया) का प्यार पाने के लिए मालिनी खुद को गोली मार लेती है और फिर उसकी आत्मा बदला लेने के लिए आती है। इस फिल्म में मालिनी के जबरदस्त अभिनय ने फैंस को बेहद डरा दिया था। फिल्म में उनकी चीख ही दर्शकों के मन में डर बैठाने के लिए काफी थी।
बिपाशा बसु
बॉलीवुड की हॉट और ग्लैमरस अभिनेत्री बिपाशा बसु ने पर्दे पर भूतों वाली कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने फिल्म 'अलोन' में डबल रोल निभाया था जिसमें उनका एक किरदार भूत का था। इस फिल्म में उन्हें भूत जैसा दिखाने के लिए काफी मेकअप किया गया था। वहीं बिपाशा फैंस को प्रभावित करने में कामयाब हुई थीं।
करीना कपूर खान
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने फिल्म 'तलाश' में एक आत्मा का किरदार निभाया था। हालांकि करीना के किरदार की सबसे खास बात ये थी कि अंत तक किसी को पता नहीं चल पाता है कि वो एक आत्मा हैं। इस फिल्म में करीना ने किसी को डराया तो नहीं लेकिन क्लाइमैक्स में हुए खुलासे ने फैंस का दिल जीत लिया था।