फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेट्रोल डीजल के मुद्दे पर ट्वीट कर ट्रोल हुए शान ने यूजर को दिया करारा जवाब, कहा- तुम्हें संगीत की समझ है?

Mon, 01 Mar 2021 02:33 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 01 Mar 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Shaan hits back at a troll who advised him to not interfere with fuel price hike and focus on his lost singing skills instead
शान - फोटो : Instagram

इन दिनों देश में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम का मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले पर सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सितारों की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। कुछ समय पहले गायक और कंपोजर शान ने भी पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम से परेशान होकर ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने सरकार से इसे लेकर सवाल पूछा था जिस पर यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे। इस दौरान एक यूजर ने शान को लेकर कुछ ऐसी बात कह दी जिसका गायक ने करारा जवाब दिया है।

Shaan hits back at a troll who advised him to not interfere with fuel price hike and focus on his lost singing skills instead
शान - फोटो : instagram/singer_shaan

दरअसल शान के ट्वीट पर उन्हें ट्रोल करते हुए यूजर ने लिखा कि, 'शान आप अपनी सिंगिंग स्किल पर ध्यान केंद्रित करें जिसे आपने खो दिया है। इस मामले में हस्तक्षेप करने की कोशिश ना करें जिसे आप समझ नहीं समझते हैं'। अब यूजर के इस कमेंट के बाद सिंगर ने जवाब देते हुए जमकर क्लास लगाई।

Shaan hits back at a troll who advised him to not interfere with fuel price hike and focus on his lost singing skills instead
शान - फोटो : instagram/radhikashaan

शान ने जवाब देते हुए कहा कि, 'मैं पूछ रहा हूं ताकी कोई मुझे समझा सके और क्या मैं पूछ सकता हूं कि संगीत को लेकर आपमें कितनी समझ है जो आप मुझे बता रहे...मैंने अपनी सिंगिंग स्किल खो दी है? अब शान के इस जवाब के बाद फैंस उनका जबरदस्त समर्थन कर रहे हैं और यूजर को ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaan hits back at a troll who advised him to not interfere with fuel price hike and focus on his lost singing skills instead
शान - फोटो : instagram/radhikashaan

पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने पर शान ने ट्वीट किया था कि, 'आखिर सरकार पेट्रोल पर जीएसटी क्यों नहीं लाती है। पेट्रोल पर इतना भारी भरकम टैक्स क्यों लागू किया जा रहा है। इसका कोई योग्य जवाब है? कृपया कोई मुझे इसे समझाने में मदद करे। उनके इस ट्वीट पर कई यूजर्स की प्रतिक्रिया सामने आई थी।

विज्ञापन
Shaan hits back at a troll who advised him to not interfere with fuel price hike and focus on his lost singing skills instead
shaan - फोटो : social media

बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम पर लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। देश के सभी मेट्रो शहरों में पेट्रोल के दाम काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। इके चलते आम जनता पर मंहगाई का बोझ और ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed