फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति संग गोवा घूमने निकली सपना चौधरी इस अंदाज में आईं नजर, तस्वीर देख फैंस हुए दीवाने

Mon, 01 Mar 2021 01:53 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 01 Mar 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Sapna Choudhary clicked with hubby Veer Sahu at Goa Airport, photo goes viral
सपना चौधरी, वीर साहू - फोटो : Instagram Viralbhayani

अपने धमाकेदार डांस से लोगों का दिल जीत लेने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। सपना चौधरी के डांस वीडियोज के साथ-साथ उनकी खूबसूरत तस्वीरें भी फैंस को काफी पसंद आती है। सपना अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। मां बनने और शादी के खुलासे के बाद हाल ही में सपना अपने पति के साथ गोव एयरपोर्ट पर नजर आईं।

Sapna Choudhary clicked with hubby Veer Sahu at Goa Airport, photo goes viral
सपना चौधरी, वीर साहू - फोटो : Instagram Viralbhayani

विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम पर सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू के साथ एक तस्वीर साझा की है। बता दें कि सपना और वीर को गोवा एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस तस्वीर में दोनों की बॉन्डिंग देखते बन रही है। एक तरफ जहां सपना काले और मरुन रंग के आउटफिट में नजर आईं तो वहीं उनके पति वीर साहू ने सफेद रंग का ट्रैक सूट पहना था।



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Sapna Choudhary clicked with hubby Veer Sahu at Goa Airport, photo goes viral
सपना चौधरी - फोटो : Sapna Choudhary Instagram

फैंस को सपना का आउटफिट ही नहीं बल्कि उनका स्टाइलिश बैग भी काफी पसंद आ रहा है। उनकी इस तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि सपना ने काफी समय तक अपनी शादी मीडिया से छिपाकर रखी थी। वहीं उनके मां बनने के बाद इस शादी का खुलासा हुआ था। अब इस खुलासे के बाद सपना खुलकर अपने पति के लिए प्यार जताती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna Choudhary clicked with hubby Veer Sahu at Goa Airport, photo goes viral
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

सपना ने अपने पति वीर के नाम का एक टैटू भी बनवाया है जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया था। फैंस को सपना का ये टैटू भी काफी पसंद आया था। बता दें कि सपना छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं। पिछले साल जनवरी में उन्होंने हरियाणवी सिंगर कंपोजर राइटर प्रोड्यूसर वीर साहू से कोर्ट मैरिज कर ली थी।

विज्ञापन
Sapna Choudhary clicked with hubby Veer Sahu at Goa Airport, photo goes viral
सपना चौधरी, वीर साहू - फोटो : अमर उजाला

बाद में सपना के परिवार की तरफ से बताया गया कि वीर के फूफा जी के निधन के कारण सपना और वीर अपनी शादी की बात को सार्वजनिक नहीं कर पाए थे। 2017 में सपना चौधरी ने गूगल द्वारा जारी टॉप एंटरटेनर की लिस्ट में तीसरी जगह बनाई थी। सपना ने इस लिस्ट में विद्या वॉक्स और दिशा पाटनी जैसी हस्तियों को भी पीछे छोड़ दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed