{"_id":"603bc728db41eb125b79eb53","slug":"amitabh-bachchan-undergoes-laser-surgery-to-remove-cataract-will-be-discharged-from-hospital-on-monday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन ने मोतियाबिंद हटवाने के लिए कराई लेजर सर्जरी, सोमवार को अस्पताल से होंगे डिस्चार्ज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ बच्चन ने मोतियाबिंद हटवाने के लिए कराई लेजर सर्जरी, सोमवार को अस्पताल से होंगे डिस्चार्ज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sun, 28 Feb 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए राहत की खबर है। बताया जा रहा है कि बिग बी सोमवार को घर पहुंच जाएंगे। खबरों के मुताबिक, अमिताभ बच्चन के एक दोस्त ने बताया, 'उनकी आंख से मोतियाबिंद हटाने के लिए यह छोटा सा लेजर ऑपरेशन था। बिग बी ऑपरेशन थिएटर में गए और बाहर आ गए। 24 घंटे तक वे डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे और सोमवार को घर वापस आ जाएंगे।'
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए ये जानकारी देते हुए कहा था कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है और अब उन्हें सर्जरी करवानी पड़ेगी। 78 वर्षीय अभिनेता ने शनिवार को अपने ब्लॉग में लिखा कि ‘मेडिकल कंडिशन... सर्जरी... मैं लिख नहीं सकता, एबी।‘ अमिताभ ने इसके अलावा कोई जानकारी साझा नहीं की है।
3 of 5
अमिताभ बच्चन का ब्लॉग
- फोटो : अमिताभ ब्लॉग
अमिताभ बच्चन का ये ब्लॉग देखने के बाद उनके प्रशंसकों का परेशान हो गए थे। बिग बी सोशल मीडिया के जरिए अपनी छोटी सी छोटी बात भी साझा करते रहते हैं। इससे पहले अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट कर लिखा- 'कुछ जरूरत से ज्यादा बढ़ गया है। कुछ काटने पर सुधरने वाला है। जीवन काल का कल है ये, कल ही पता चलेगा कैसे रहे वे'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : फेसबुक
बीते 15 फरवरी को अमिताभ बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में पूरे 52 साल हो गए। 15 फरवरी साल 1969 में अमिताभ बच्चन ने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने मृणाल सेन की फिल्म भुवन शोम में एक वॉयस नैरेटर के तौर पर डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। महानायक की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह ब्रह्मास्त्र, झुंड, चेहरे, मे-डे जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, बिग बी के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछले दिनों अजय देवगन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'मे डे' की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और बोमन ईरानी की भी अहम भूमिका है। उनकी पिछली फिल्म 'गुलाबो सिताबो' थी, जो 12 जून 2020 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'चेहरे', 'झुंड', 'ब्रह्मास्त्र' और 'बटरफ्लाई' भी शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।