फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exclusive: जलसा में दीपोत्सव की तैयारी शुरू, अमिताभ फाइनल करेंगे मेहमानों की लिस्ट

Sat, 19 Oct 2019 11:25 AM IST
Mishra Mishra मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 19 Oct 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
Amitabh bachchan will final guest list for the diwali celebration for jalsa
Amitabh bachchan - फोटो : सोशल मीडिया

बीबीसी के एक पोल में सदी के महानायक घोषित किए गए अमिताभ बच्चन की हालत सामान्य है। जलसा में इस साल की दिवाली की पार्टी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शनिवार को अमिताभ बच्चन खुद इस पार्टी में आमंत्रित किए जाने वाले मेहमानों की सूची फाइनल करने वाले हैं। बच्चन परिवार इस साल की दिवाली बहुत शानदार तरीके से मनाने जा रहा है।



Amitabh bachchan will final guest list for the diwali celebration for jalsa
Amitabh Bachchan - फोटो : Sony Liv Video

11 अक्टूबर को अपना 77वां जन्मदिन मनाने वाले अमिताभ बच्चन कुछ दिन पहले नानावती अस्पताल गए थे। अफवाह उड़ी कि उनका यकृत (लीवर) दिक्कत दे रहा है और उन्हें सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया है। अमर उजाला की पड़ताल में ये बात सही निकली। नानावती अस्पताल में उनका इलाज जरूर हुआ लेकिन मामला लीवर का नहीं बल्कि आंतों में आई दिक्कत का है। अमर उजाला संवाददाता ने जब नानावती अस्पताल का शुक्रवार को दौरा किया तो किसी ने भी इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

Amitabh bachchan will final guest list for the diwali celebration for jalsa
aishwarya rai bachchan - फोटो : social media

बच्चन परिवार के सूत्रों का कहना है कि बड़े बच्चन अब बिल्कुल स्वस्थ हैं। इस बीच बच्चन परिवार ने इस साल की दिवाली धमाकेवाली मनाने का फैसला किया है। करवा चौथ पर पूरे परिवार के साथ पूजा करने के बाद उनकी पत्नी जया बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी श्वेता नंदा ने एक साथ मिलकर दीवाली के जलसे की तैयारियां शुरू की हैं। इस पार्टी में आमंत्रित किए जाने वालों की सूची भी बनकर तैयार है और शनिवार को बड़े बच्चन खुद इसे फाइनल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh bachchan will final guest list for the diwali celebration for jalsa
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन जीवन के चौथपन में भी हिंदी सिनेमा के व्यस्ततम कलाकारों में शुमार हैं। उनकी तीन फिल्मों गुलाबो सिताबो, झुंड और चेहरे की शूटिंग पूरी हो चुकी है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ वह चर्चित फिल्म ब्रह्मास्त्र भी कर रहे हैं। उधर, अभिषेक बच्चन अपनी पहली वेब सीरीज ब्रीद की शूटिंग पूरी करने के बाद द बिग बुल की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। ऐश्वर्या राय की आवाज इस शुक्रवार को रिलीज हुई डिजनी की फिल्म मलेफिसेंट द मिस्ट्रेस ऑफ एविल भी खूब सराही गई है।

सलमान के बॉडीगार्ड शेरा ने ज्वाइन की शिवसेना, महाराष्ट्र चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed