फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन ने पोती आराध्या को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, नौ साल पूरे होने पर साझा कीं नौ तस्वीरें

Mon, 16 Nov 2020 10:35 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 16 Nov 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
Amitabh bachchan wishes to aaradhya bachchan on his 9th birthday
अमिताभ बच्चन, आराध्या बच्चन - फोटो : instagram/amitabhbachchan

महानायक अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बच्चन का सोमवार को जन्मदिन है। वह अपना नौवां जन्मदिन मना रही हैं। पोती के जन्मदिन के मौके पर अमिताभ बच्चन ने एक खास पोस्ट साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने शुभकामनाएं दीं।

Amitabh bachchan wishes to aaradhya bachchan on his 9th birthday
आराध्या और अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram/amitabhbachchan

अमिताभ बच्चन ने नौवें जन्मदिन पर नौ तस्वीरों का कोलाज बनाया है। इन नौ तस्वीरों में हर साल की आराध्या की एक फोटो है। अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे आराध्या, मेरा सारा प्यार तुम्हारा है।‘ साथ ही उन्होंने कई हार्ट वाले इमोजी पोस्ट किए हैं।

Amitabh bachchan wishes to aaradhya bachchan on his 9th birthday
अमिताभ बच्चन, आराध्या - फोटो : instagram/aishwaryaraibachchan_arb

अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर उनके प्रशंसक आराध्या को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। लाखों लोगों ने इस पोस्ट पर लाइक और कमेंट किए हैं। बच्चन परिवार के प्रशंसकों ने आराध्या को बड़े होते देखा है। हालांकि उनका परिवार उन्हें सार्वजनिक चकाचौंध से दूर रखने की कोशिश करता है। प्रशंसकों ने शुरुआत से ही देखा कि ऐश्वर्या हमेशा बेटी आराध्या का हाथ पकड़े रहती हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh bachchan wishes to aaradhya bachchan on his 9th birthday
ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन - फोटो : instagram/amitabhbachchan

एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने कहा था कि “मैं अपना सारा समय आराध्या के साथ बिताती हूं। मेरे पास एक नैनी है। मैंने ऐसी टिप्पणी पढ़ी थी कि, 'आह, उसके पास तो मदद के लिए बहुत लोग होंगे।' मैं इस धारणा को समझती हूं, लेकिन मैं इसे इस तरह से चुनती हूं कि जीवन हमेशा व्यस्त रहता है। मैं गृहणियों का सम्मान करती हूं, वे जो अंतहीन काम करती हैं।‘

विज्ञापन
Amitabh bachchan wishes to aaradhya bachchan on his 9th birthday
अमिताभ बच्चन, आराध्या, ऐश्वर्या राय - फोटो : instagram/aishwaryaraibachchan_arb

ऐश्वर्या ने कहा था कि 'मेरी बेटी में जो परंपरा आए हैं वह स्वाभाविक रूप से मुझसे हैं। यही वह चीज है जिससे हम बड़े होते हैं। माता-पिता के रूप में हम जाने-अनजाने में क्या करते हैं, हम अपने बच्चों को परंपराओं के रूप में देखते हैं क्योंकि यह जीवन का स्वाभाविक प्रवाह है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed