अमिताभ बच्चन इन दिनों घर से ही अपने फैंस को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक कर रहे हैं। हर दिन वो कुछ ना कुछ ट्वीट करते हैं। कल जब पीएम मोदी ने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की तो भी बिग बी ने एक ट्वीट कर लोगों से घर में रहने के लिए कहा। अब अमिताभ बच्चन की एक जबरदस्त फोटो सामने आई है।
अमिताभ बच्चन के घर में ही है ये शानदार जिम, 77 की उम्र में भी करते दिखे वर्कआउट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस फोटो से साफ जाहिर है कि वो घर में ही अपनी सेहत का ख्याल रखते हुए वर्कआउट कर रहे हैं। उन्होंने जिम की तस्वीर शेयर की है। 77 साल के अमिताभ बच्चन यूं ही इतने फिट नहीं हैं। वो अपनी सेहत पर पूरा ध्यान रखते हैं इसलिए अभी तक फिल्मों में लीड रोल में नजर आ रहे हैं।
कुछ घंटे पहले शेयर की गई अपनी इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है, 'जिम करते रहिए...अपना रेसिस्टेंस बढ़ाइए... फाइट फाइट फाइट।' इस तस्वीर में अमिताभ जिम आउटफिट में नजर आ रहे हैं। उनके पीछे जिम वेट्स, ट्रेडमील के अलावा और भी कई इक्विपमेंट्स दिख रहे हैं। इस तस्वीर को अभी तक 11 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
View this post on Instagram
Keep the gym going .. build resistance .. fight fight fight !!! 🏋️♂️🏋️💪💪
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on
अमिताभ बच्चन ही नहीं बॉलीवुड के कई और सितारे भी घर में अपनी सेहत का ख्याल रख रहे हैं। हाल ही में अनिल कपूर ने भी वर्कआउट करते हुए अपनी तस्वीर शेयर की थी। अपनी फोटो शेयर करते हुए अनिल कपूर ने लिखा था, जब तक मेरे ट्रेनर मेरे साथ हैं मेरी ट्रेनिंग छूट नहीं सकती है।
View this post on Instagram
A post shared by anilskapoor (@anilskapoor) on
अनिल कपूर के अलावा दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शिल्पा शेट्टी, जैकलिन फर्नांडिस, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत जैसे कई स्टार्स ने भी अपनी वर्कआउट करते तस्वीरें शेयर की हैं। ये सभी स्टार्स समय-समय पर जनता को कोरोना वायरस के लिए जागरूक कर रहे हैं।