फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना वायरस के बारे में डॉक्टर से ऑनलाइन की बात, नौ लाख लोगों ने देखा वीडियो

Wed, 25 Mar 2020 10:19 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 25 Mar 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
priyanka chopra and nick jonas talk about covid 19 to doctor video viral
priyanka chopra - फोटो : social media

कोरोना वायरस को लेकर हर बॉलीवुड सेलेब्रिटी अपने फैंस को जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें विदेश में बैठीं प्रियंका चोपड़ा भी पीछे नहीं हैं। प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ करीब 14 दिन से घर में बंद हैं। वो समय-समय पर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से बात करती हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपने फैंस को कोरोना के बारे में ज्यादा जानकारी देने के लिए एक कदम और बढ़ाया है। 

priyanka chopra and nick jonas talk about covid 19 to doctor video viral
priyanka chopra nick jonas - फोटो : social media

इस बार प्रियंका और निक ने डॉक्टर्स से ऑनलाइन बात की। साथ ही उनसे ये जानने की कोशिश की कि कोविड 19 क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है। डॉक्टर्स के साथ पूरी बातचीत का वीडियो सामने आया है। प्रियंका ने उन सवालों की लिस्ट भी शेयर की जो उन्होंने डॉक्टर से पूछे।

priyanka chopra and nick jonas talk about covid 19 to doctor video viral
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में प्रियंका एक पेपर लेकर बैठी हैं। डॉक्टर उनसे बता रहे हैं कि करीब 17 से 18 महीने में कोरोना वायरस को खत्म करने वाली वैक्सीन लोगों के लिए उपलब्ध कराई जा सकती है। फिलहाल के लिए सभी का घर में रहना ही ठीक होगा। इसी से वो खुद को बचा सकते हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

and right now we’re all searching for clarity. My friends at @WHO and @glblctzn graciously brought the doctors working on the front lines here to give us answers straight from the experts. Please take some time to watch my IG Live with Dr. Tedros (General-Director at W.H.O.) and Dr. Maria Van Kerkhove (Technical Lead for Covid-19) from @WHO, who answered some questions that so many of you sent in. Guys, let’s make it our duty to donate to @WHO and stand in solidarity to help flatten the curve (link is up in my bio 👆🏽) and please tag your friends and family below who are looking for answers and action steps 🙏 Thank you so much Dr. Tedros and Dr. Maria for taking the time, and thank you @glblctzn for everything you do. Everyone please be responsible, stay home and stay safe ❤️ #Covid19 #Coronavirus #WorldHealthOrganization

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

 

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra and nick jonas talk about covid 19 to doctor video viral
priyanka chopra - फोटो : social media

प्रियंका ने डॉक्टर से करीब 15 मिनट तक बात की। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने अपने फैंस से कहा कि इस वीडियो को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों तक पहुंचाएं, जिससे उन्हें भी कोरोना वायरस से जुड़े इन सवालों के जवाब मिल सके।

विज्ञापन
priyanka chopra and nick jonas talk about covid 19 to doctor video viral
Priyanka Chopra - फोटो : Instagram
बता दें कि पिछले दिनों प्रियंका ने भारत के लिए अपना प्रेम दिखाया था। उन्होंने बालकनी पर खड़े होकर कोरोना कमांडोज के लिए ताली बजाई थी। प्रियंका चोपड़ा का वीडियो और तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं। उन्होंने अपनी तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा था, दुनिया भर के लोगों ने बालकनी में तालियां बजाकर डॉक्टर्स, नर्सों और उन सभी लोगों के लिए आभार जताया है जो कोरोना वायरस से लड़ने के खिलाफ सबसे पहले आकर रिस्पॉन्ड कर रहे हैं। हालांकि मैं इस मुहिम में शामिल होने के लिए भारत नहीं आ सकती, मैं यहां से इसका हिस्सा बनी हूं। 


 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed