सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की शूटिंग कर रहे हैं। बिग बी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने महिलाओं पर एक जबरदस्त ब्लॉग लिखा हैं।
महिलाओं के बारे में ऐसी कमाल की सोच रखते हैं अमिताभ बच्चन, जया और ऐश्वर्या भी जान लें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस ब्लॉग में बिग बी ने महिलाओं की तारीफ की है। उन्होंने लिखा, 'शांति सिर्फ जंगल या आसमान में नहीं बल्कि काम करने की जगह पर भी हो सकती है। शांति आपके व्यक्तित्व के साथ परिश्रम और ईमानदारी को प्रदर्शित करती है। और ये सब हमारे सेट पर काम करने वाली महिलाओं से सीखने को मिलता है।'
उन्होंने आगे लिखा, 'सभी महिलाएं हर कमांड को पूरा करने लिए भागती रहती हैं। प्रोडक्शन की हर जरूरत को पूरा करती हैं। साथ ही काम ठीक से हो रहा है या नहीं, ये सुनिश्चित करती हैं।'
75 साल के अमिताभ ने अपने सेट पर काम करने वाली महिलाओं के काम को ऑब्जर्व किया और ये ब्लॉग उनके लिए लिखा। अमिताभ आगे लिखते हैं, 'एक समय ऐसा होता था जब सेट पर महिला के नाम पर सिर्फ हीरोइन और उसकी मां हुआ करती थीं। लेकिन अब बहुत बदलाव आ गया है।'
बिग बी ने लिखा, 'अब महिलाएं पूरी दुनिया को टेक ओवर करती जा रही हैं। महिलाओं का ये काम काबिल-ए-तारीफ है।' बता दें कि बिग बी ने महिला सशक्तिकरण पर बनी फिल्म 'पीकू' में काम किया था। अपनी कमाल की एक्टिंग से अमिताभ ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।