{"_id":"5be900bbbdec22696a3ae65c","slug":"amjad-khan-birth-anniversary-to-know-all-about-his-son-shadaab-khan-and-seemaab-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"21 साल पहले अमजद खान के बेटे ने इस हीरोइन के साथ की थी फिल्मों में एंट्री, अब करने लगे ये काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
21 साल पहले अमजद खान के बेटे ने इस हीरोइन के साथ की थी फिल्मों में एंट्री, अब करने लगे ये काम
Mon, 12 Nov 2018 10:16 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
amjad khan with son
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड के 'गब्बर' आज हमारे बीच नहीं है। हालांकि उनके किरदार अब भी लोगों के जहन में उतने ही ताजा है जितने कि कई साल पहले थे। अमजद खान हिंदी सिनेमाजगत वह विलेन हैं जिनकी पहचान आज भी 'शोले' के गब्बर के तौर पर होती है। अमजद खान ने अपने किरदारों से जितनी अमिट छाप छोड़ी है उतना उनके बेटे कमाल नहीं दिखा पाए। अमजद खान ने के दो बेटे हैं शादाब और सीमाब। इन दोनों ने बॉलीवुड में अपनी किस्मत तो आजमाई लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए। तो चलिए आज हम आपको अमजद खान के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ बातें बताते हैं।
2 of 5
raja ki aayegi baaraat
- फोटो : twitter
हर बेटे का सपना होता है कि वह अपने पिता के नक्शे कदम पर चले और उनका नाम रौशन करे। ऐसा ही ख्वाब अमजद खान के दोनों बेटों शादाब और सीमाब का था। अमजद खान के बड़े बेटे शादाब ने 1997 में रानी मुखर्जी के साथ 'राजा की आएगी बारात' फिल्म से बॉलीवुड सफर की शुरुआत की थी। पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी और तभी शादाब ने बॉलीवुड को हमेशा के लिए छोड़ने का फैसला कर लिया।
3 of 5
sholay
- फोटो : twitter
शादाब ने एक्टिंग की राह छोड़कर लेखनी की ओर कदम बढ़ाया और अपने पापा अमजद खान की बायोग्राफी पर काम करना शुरू कर दिया था। साल 2015 में शादाब की लिखी किताब 'मर्डर इन बॉलीवुड' को अमिताभ बच्चन ने लांच किया था। दरअसल, अमजद खान और अमिताभ बच्चन काफी अच्छे दोस्त थे। फिल्म 'शोले' के अलावा इन दोनों ने कई सारी फिल्मों में एक साथ काम भी किया। इन दोनों का याराना उस वक्त इंडस्ट्री में काफी मशहूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sholay
- फोटो : twitter
किताब लांच के दौरान अमिताभ बच्चन ने कहा था - 'शादाब तुम्हें इस तरह देखकर मुझे अपनी आंखों पर बिल्कुल यकीन नहीं हो रहा है। तुम मेरे सामने ही हुए हो। अमजद भाई और मैं अच्छे सह-कलाकार होने के साथ-साथ दोस्त भी थे। इसी रिश्ते की वजह से मैं यहां पर मौजूद हूं।' वहीं सीमाब की अमजद खान के छोटे बेटे हैं। दोनों ही बच्चों को पिता से एक्टिंग विरासत में मिली, लेकिन उन्हें हमेशा ही अमजद खान के बेटों के रूप में ही जाना गया। हालांकि शादाब और सीमाब ने अपनी अलग ही पहचान बनाने की कोशिश की।
विज्ञापन
5 of 5
Seemaab Khan
- फोटो : twitter
आज जहां शादाब खान एक्टिंग छोड़ लेखक बन गए हैं, तो सीमाब खान की भी अपनी एक अलग पहचान है। सीमाब खान ने क्रिकेट की ओर रुख किया था। हालांकि ऐसा नहीं है कि सीमाब खान ने फिल्मी दुनिया में अपने कदम जमाने की कोशिश नहीं की। सीमाब ने 'हिम्मतवाला' और 'हाउसफुल 2' में साजिद खान को असिस्ट किया, लेकिन उनका मन नहीं लगा। सीमाब पर यह चीज हावी थी कि लोग अभी भी उन्हें उनके पिता के नाम से ही जानते हैं। वह अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए बेचैन थे। शायद इसीलिए सीमाब खान ने अपने लिए क्रिकेट को चुना।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।