मशहूर टीवी अभिनेत्री कृतिका देसाई खान (Krutika Desai) के पति इम्तियाज खान का मुंबई में निधन हो गया है। कृतिका के पति इम्तियाज एक्टर और डायरेक्टर थे। इसके अलावा उनकी एक और पहचान भी थी। वह बॉलीवुड एक्टर अमजद खान (Amjad Khan) के भाई थे। इम्तियाज अपने पीछे अपनी पत्नी कृतिका और बेटी आयशा को छोड़ गए हैं। जानकारी के मुताबिक इम्तियाज खान का निधन 15 मार्च को हुआ। बॉलीवुड सितारे इम्तियाज अली के निधन पर शोक जता रहे हैं और सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं।
एक्ट्रेस कृतिका देसाई के पति इम्तियाज का मुंबई में निधन, 'डाकू गब्बर सिंह' से था गहरा रिश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंजू महेंद्रू से लेकर जावेद जाफरी जैसे बड़े स्टार्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा है। इम्तियाज के साथ फिल्म गैंग में काम करने वाले जावेद जाफरी ने अपने ट्विटर हैंडल पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'अनुभवी कलाकार इम्तियाज खान अब इस दुनिया में नहीं रहे। मैंने उनके साथ फिल्म 'गैंग' में काम किया था। वह बहुत ही अच्छे कलाकार और एक अच्छे आदमी थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'
इम्तियाज खान की उम्र 77 साल थी। हालांकि उनकी मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। इम्तियाज अमजद खान के भाई हैं और उनका इंडस्ट्री से पुराना कनेक्शन रहा है। उन्होंने यादों की बारात जैसी फिल्मों में काम किया था हालांकि अपने भाई की तरह उन्हें कामयाबी कभी हासिल नहीं हुई।
Veteran actor #ImtiazKhan passes on.
Worked with him in #Gang. Superb actor and wonderful human being.#RIP bhai pic.twitter.com/CPSGxD3IDH
कृतिका देसाई टीवी की एक बेहतरीन कलाकार हैं, जिन्हें शक्ति- अस्तित्व के एहसास की, उतरन, कुमकुम- एक प्यारा सा बंधन जैसे कई बेहतरीन शो में अहम भूमिका निभाते हुए देखा गया है। कई दिग्गज अभिनेता, निर्माता और निर्देशक यहां तक कि फिल्मों का विश्लेषण करने वाले समीक्षक भी इम्तियाज खान को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।