फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amjad Khan Death Anniversary: अमजद खान नहीं निभा पाए खुद से किया यह वादा, अफसोस के साथ छोड़ गए दुनिया

Wed, 27 Jul 2022 06:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 27 Jul 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Amjad Khan Death Anniversary: sholay actor gabbar singh did not fulfill his promise felt regret for this
अमजद खान - फोटो : सोशल मीडिया

एक कलाकार की सबसे बड़ी सफलता होती है कि उसे उसके किरदार के नाम से जाना जाए। इस मामले में दिवंगत अभिनेता अमजद खान बड़ी लकीर खींचने में कामयाब हुए। यही वजह है कि आज भी उन्हें लोग फिल्म 'शोले' के उनके किरदार 'गब्बर सिंह' के नाम से जानते हैं। इस फिल्म में उन्होंने डकैत का एक अलग ही खौफनाक रूप पेश किया था। अभिनेता अमजद खान आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, मगर उनकी एक्टिंग और किस्से आज भी जिंदा हैं। आज अभिनेता की पुण्यतिथि है। बता दें कि अमजद खान अपनी जिंदगी के आखिरी दिनों में मोटापे का शिकार हो गए थे, जिसके कारण उनके लिए चलना-फिरना भी दूभर हो गया था। इसकी वजह वह खुद को ही मानते थे और उन्होंने इसका अफसोस भी जताया था। 

Amjad Khan Death Anniversary: sholay actor gabbar singh did not fulfill his promise felt regret for this
अमजद खान - फोटो : सोशल मीडिया

नहीं छोड़ी थी एक्टिंग
बता दें कि अमजद खान एक कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे। उस वक्त वह फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में जा रहे थे। सड़क हादसे के बाद उपचार के तौर पर डॉक्टरों ने उन्हें जो दवाएं दीं, उनसे अमजद खान का काफी वजन बढ़ गया। वजन इतना बढ़ गया कि चलना-फिरना भी मुश्किल हो चला। हालांकि, अपने इस मोटापे की वजह अमजद खान खुद को ही मानते थे। दरअसल एक बातचीत के दौरान उन्होंने यह खुलासा किया था कि अगर फिल्म शोले सुपरहिट होती है तो वह फिल्मों में काम करना छोड़ देंगे। फिर सुपरहिट हुई। मगर, अमजद खान ने यह वायदा नहीं निभाया और फिल्मों में काम जारी रखा। अभिनेता ने बातचीत के दौरान कहा था कि ऊपर वाले ने मोटापे के रूप में उन्हें यह सजा दी है।

Amjad Khan Death Anniversary: sholay actor gabbar singh did not fulfill his promise felt regret for this
अमजद खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मी परिवार से रखते थे ताल्लुक
बता दें कि अमजद खान का जन्म मुंबई में 27 जुलाई 1940 में हुआ था। उनकी शिक्षा-दीक्षा भी मुंबई में ही हुई थी। अमजद खान के पिता जयंत खान भी पेशे से अभिनेता थे। अमजद खान के छोटे भाई इम्तियाज खान भी अभिनय करते थे। अमजद खान एक्टिंग के पेशे में अपने पिता को ही अपना गुरू मानते थे। अपने जीते जी उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय भी अपने पिता को ही दिया। एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि रॉयल अकादमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट एक स्टूडेंट को जितना सिखाती है, उससे कहीं ज्यादा उन्होंने अपने पिता से सीखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amjad Khan Death Anniversary: sholay actor gabbar singh did not fulfill his promise felt regret for this
अमजद खान - फोटो : सोशल मीडिया

सेट पर बंधवा दी थी भैंस
अमजद खान चाय के काफी शौकीन थे। एक के बाद एक वह कई प्याली चाय पीते रहते थे। फिल्म के सेट पर भी वह खूब चाय पीते थे। कहा जाता है कि वह दिन में कम से कम 80 कप चाय पीते थे। इसकी वजह से उनके कैंटीन स्टाफ उनके चाय की डिमांड पूरी नहीं कर पाता था। इस वजह से उन्हें काफी दूर जाना पड़ता था। अपनी चाय की तलब दूर करने के लिए दूध की कमी न हो इस चक्कर में अमजद खान ने सेट पर ही भैंस बंधवा दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed