{"_id":"5fbbc9e7099b6e1ff566555e","slug":"amol-palekar-birthday-here-know-facts-about-actor-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amol Palekar Birthday: फिल्मों में आने से पहले बैंक में क्लर्क की नौकरी करते थे अमोल पालेकर, फिर ऐसे बने अभिनेता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amol Palekar Birthday: फिल्मों में आने से पहले बैंक में क्लर्क की नौकरी करते थे अमोल पालेकर, फिर ऐसे बने अभिनेता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 24 Nov 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमोल पालेकर बर्थडे
- फोटो : instagram/ianslife_in
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता और निर्देशक अमोल पालेकर का जन्म 24 नवंबर 1944 को हुआ। हिंदी फिल्मों के अलावा मराठी सिनेमा में भी अमोल ने काफी काम किया। हिंदी सिनेमा प्रेमियों के लिए उनका नाम सुनते ही फिल्म गोलमाल के रामप्रसाद दशरथप्रसाद शर्मा का चेहरा सामने आ जाता है। फिल्म में रामप्रसाद अपनी नौकरी बचाने के लिए डबल रोल का सहारा लेकर लड़की के पिता को बेवकूफ बनाता है। इसमें उनका अभिनय देख दर्शक हंसते हंसते लोट पोट हो गए थे।
2 of 5
अमोल पालेकर
- फोटो : फिल्म गोलमाल
संजीदा अभिनय के अलावा अमोल पालेकर अपनी कॉमेडी से भी दर्शकों को हंसाने में कामयाब रहे हैं। बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि अभिनय और निर्देशन के क्षेत्र में आने से पहले अमोल बैंक में काम करते थे। बैंक ऑफ इंडिया में वे क्लर्क के पद पर थे। इसके अलावा अमोल पालेकर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं।
3 of 5
अमोल पालेकर
- फोटो : फाइल
अमोल पालेकर के हिंदी सिनेमा में आने के पीछे एक खास शख्स थीं। यह कोई और नहीं उनकी गर्लफ्रेंड चित्रा थीं। चित्रा एक थियेटर आर्टिस्ट थीं और उनकी छोटी बहन की क्लासमेट थीं। धीरे-धीरे चित्रा और अमोल पालेकर एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए। फिर वह वक्त भी आया जब दोनों को लगा कि उन्हें अपना यह रिश्ता आगे बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमोल पालेकर
- फोटो : फाइल
अमोल पालेकर और चित्रा के बीच जो प्यार पनपा उसके पीछे वजह दोनों की रुचि एक जैसी थी। अमोल बहुत अच्छे पेंटर भी हैं। चित्रा उनकी कला की दीवानी थीं। दोनों ज्यादा से ज्यादा टाइम एक-दूसरे के साथ बिताने की कोशिश करते, यही वजह रही कि अमोल ने फिर चित्रा के थियेटर रिहर्सल पर भी जाना शुरू कर दिया। यहीं एक दिन अमोल पालेकर की मुलाकात सत्यदेव दुबे से हुई जिन्होंने उन्हें अभिनय क्षेत्र में जाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
5 of 5
अमोल पालेकर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
निर्देशक बासु चटर्जी ने अमोल पालेकर को एक फिल्म के लिए लेना चाहा जिसमें उनके साथ जया बच्चन थीं लेकिन अमोल ने मना कर दिया। इसके बाद बासु चटर्जी एक बार फिर अपनी अगली फिल्म के लिए उनके पास पहुंच गए। हारकर अमोल पालेकर ने वह फिल्म साइन कर ली। फिल्म सुपरहिट रही और अमोल का करियर आगे बढ़ गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।