{"_id":"5aee92fc4f1c1b9f098b8678","slug":"amrapali-dubey-burn-the-dance-floor-on-raate-diya-butake-goes-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'राते दिया बुताके पिया क्या-क्या...' गाने पर आम्रपाली दुबे ने किया धमाकेदार डांस, VIDEO हो गया वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'राते दिया बुताके पिया क्या-क्या...' गाने पर आम्रपाली दुबे ने किया धमाकेदार डांस, VIDEO हो गया वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 06 May 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
Amrapali dubey
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की शाम कोलकाता में 'स्क्रीन एंड स्टेज सिने भोजपुरी अवॉर्ड शो 2018' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज स्टार्स ने शिरकत की और परफॉर्म भी किया, लेकिन जब आम्रपाली दुबे ने 'सत्या' फिल्म के गाने 'राते दिया बुताके पिया क्या-क्या किया' पर धमाकेदार डांस किया। सीट पर बैठे लोग अपनी जगह से खड़े हो गए और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा समां गूंज उठा।
Bhojpuri Cine Awards
आपको बता दें कि यह 'सिने भोजपुरी अवार्ड' पहली बार कोलकाता में आयोजित किया गया। कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में भोजपुरी सिने जगत के सितारों का जमावड़ा लगा। जिसमें भोजपुरी स्टार रवि किशन, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव, पवन सिंह, खेसारीलाल यादव से लेकर भोजपुरी के तमाम कलाकार इस अवॉर्ड फंक्शन में मौजूद थें।
वैसे तो सभी ने अपने-अपने अंदाज से समां बांधने की कोशिश की लेकिन जब भोजपुरी की सबसे महंगी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे स्टेज पर उतरीं माहौल कुछ अलग ही था। आम्रपाली दुबे ने 'रात दिया बुझा के' गाने पर जबरदस्त डांस किया।
यहां देखें आम्रपाली का धमाकेदार डांस
यहां देखें आम्रपाली का धमाकेदार डांस
विज्ञापन
विज्ञापन
Amrapali Dubey
आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा का एक जाना-पहचाना नाम हैं। आम्रपाली भोजपुरी की सबसे हॉट और सेक्सी एक्ट्रेस में से एक हैं। 4 साल पहले भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू करने वाली आम्रपाली के आज करोड़ो फैंस हैं। हाल ही में आम्रपाली ने एक साथ आठ फिल्में साइन की हैं।
विज्ञापन
आपको बता दें कि इस कार्यक्रम का आयोजन अरुण ओझा, वेद तिवारी और मृत्युंजय पांडे ने किया था। यह पहला मौका था जब किसी अवॉर्ड फंक्शन में पूरी भोजपुरी जगत एक मंच पर होगी। आपको जानकर हैरानी नहीं होगी कि आम्रपाली ने जिस गाने पर परफार्मेंस दी वह गाना साल 2017 का सबसे सुपरहिट गाना था। इस गाने को YOUTUBE पर अब तक 5 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।