{"_id":"5b992287867a55013270ec50","slug":"amrapali-dubey-funny-video-on-social-media-and-react-on-bhojpuri-actress-nirhuha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब आम्रपाली दूबे को लगी 10 करोड़ की लाटरी तो कुछ ऐसा था निरहुआ का रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब आम्रपाली दूबे को लगी 10 करोड़ की लाटरी तो कुछ ऐसा था निरहुआ का रिएक्शन
भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दूबे 10 करोड़ की लाटरी लगने से वह फूली नहीं समा रहीं, जब वह ये खबर भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ( दिनेश लाल यादव ) को देती हैं तो उसके होश उड़ जाते हैं। कुछ ऐसा ही रिएक्शन देखने को मिला निरहुआ के इस नए वीडियो में। इस वीडियो को निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम पर डाला है, जिसमें वह एक्ट्रेस आम्रपाली दूबे के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। आगे की स्लाइड में जानते हैं पूरा मामला।
2 of 4
ammrapali
दरअसल, निरहुआ ने इस वीडियो को एक ऐप का इस्तेमाल करते हुए अपलोड किया है। वीडियो में आम्रपाली और निरहुआ मस्ती करते दिख रहे हैं। इतने में आम्रपाली बताती हैं कि उसकी 10 करोड़ की लाटरी लगी है। ये सुनते ही निरहुआ चौंक जाते हैं और ये सोचने लगते हैं कि इतने ज्यादा पैसे आने के बाद अम्रपाली उसे कहीं बाहर घुमाने लेकर जाएगी, लेकिन आम्रपाली ऐसा कुछ नहीं करती और उसे जोर का झटका लगता है।
3 of 4
nirahua
पैसे की खबर के बाद निरहुआ तो घूमने की तैयारी में पैकिंग करना भी शुरू कर देता है लेकिन जब अचानक आम्रपाली दूबे उसे गरीब आदमी बताते हुए घर से बाहर निकलने को कहती है तो निरहुआ को जबरदस्त झटका लगता है। उस वक्त बेचारे का चेहरा देखने लायक होता है। वाकई ये वीडियो बहुत ही दिलचस्प बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
निरहुआ और अम्रपाली
गौरतलब है कि निरहुआ की बहुचर्चित अपकमिंग फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' लंबे समय से चर्चा में है। यह फिल्म साल 2014 में आई 'निरहुआ हिंदुस्तानी' का तीसरा सीक्वल है। इससे पहले फिल्म के दोनों भाग को भोजपुरी दर्शकों ने काफी पसंद किया है। बीते दिनों फिल्म का फर्स्ट लुक भी सामने आया था, जिसमें निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे भी नजर आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।