भोजपुरी सिनेमा की कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिन्होंने टेलीविजन से अपनी शुरुआत की, लेकिन आज के समय में वो भोजपुरी की बड़ी अभिनेत्री हैं। अपने संघर्ष से उन्होंने फिल्म जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई और सभी के दिलों पर राज किया। आज के समय में भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्रियां न सिर्फ अभिनय के मामले में बल्कि लोकप्रियता के मामले में भी बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को मात देती हैं। ये किसी भी बॉलीवुड हीरोइन से कम नहीं हैं।
Bhojpuri: आम्रपाली दुबे से लेकर मोनालिसा तक, ये हैं भोजपुरी सिनेमा की सबसे बोल्ड अभिनेत्रियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम्रपाली दुबे
भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के अभिनय के साथ-साथ उनके डांस को भी काफी सराहा जाता है। यूट्यूब पर उनकी वीडियोज को मिलियन में व्यूज मिलते हैं। आम्रपाली दुबे भोजपुरी की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री होने के साथ-साथ सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री भी हैं। उनके बोल्ड अंदाज के लिए लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं।
मोनालिसा
आज मोनालिसा न सिर्फ भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम हैं बल्कि टीवी में भी उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हालांकि अब वो भोजपुरी में कम ही काम करती हैं, लेकिन जब भी फिल्में करती हैं तो वो सुपरहिट होती है। वो भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्ड एंड हॉट अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। मोनालिसा लाखों दिलों पर राज करती हैं।
प्रियंका पंडित
अपने एक एमएमएस से चर्चा में आईं अभिनेत्री प्रियंका पंडित अपनी बोल्ड अदाओं के लिए बहुत ही मशहूर हैं। जब भी उनपर कोई आइटम सॉन्ग फिल्माया जाता है वो उसमें जान फूंक देती हैं। वो हमेशा अपनी अदाओं से अपने दर्शकों को दीवाना बना देती हैं।
रानी चटर्जी
मोनालिसा की तरह रानी चटर्जी भी अब भोजपुरी फिल्मों में कम ही नजर आती हैं। लेकिन अपने अभिनय के दम पर उन्होंने यूपी और बिहार लोगों का दिल खूब जीता। असल जिंदगी की तरह ही रानी चटर्जी का बोल्ड अंदाज कई फिल्मों में भी देखने को दर्शकों को मिला।