दिवंगत सुपरस्टार अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी फिल्मी जगत में कदम रख चुके हैं। वर्धन पुरी ने साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'ये साली आशिकी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। फिल्म जिस स्पीड से आई थी, उसी स्पीड से चली गई। कोई भी इन्हें जान ही नहीं पाया था, नतीजा यह हुआ कि वर्धन दर्शकों के बीच अपनी पहचान तक नहीं बना पाए थे। हालांकि, इस समय वर्धन पुरी लाइमलाइट बटोर रहे हैं....क्यों? तो बता दें, हाल ही में वर्धन पुरी ने इंडस्ट्री में अपने एक्सपीरियंस को लेकर खुल कर बात की है।
Vardhan Puri: 'सीधा फेवर मांग कर..', अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी ने उठाई आवाज, खोले इंडस्ट्री के काले चिट्ठे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में मीडिया संस्थान को दिए एक इंटरव्यू के दौरान वर्धन पुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी चुनौतियों के बारे में बताते हुए कहा, 'कुछ लोग काम के बहाने सीधे सेक्सुअल फेवर मांगते हैं। मैं इंडस्ट्री से कई वर्षों से जुड़ा हुआ हूं। बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी मैंने काम किया है। मैं इंडस्ट्री में कई ऐसे लोगों से मिला हूं, जिन्होंने सिर्फ दिखावा किया है। ये लोग ऐसे दिखाते हैं, जैसे फिल्म इंडस्ट्री में उनके कनेक्शन हैं लेकिन बाद में आपको पता चलता है कि वह किसी को नहीं जानते। '
यह भी पढ़ें: सामने आई अक्षय और इमरान की 'सेल्फी' के ट्रेलर की रिलीज डेट, इस दिन दिखेगी फिल्म की पहली झलक
बात को आगे बढ़ाते हुए वर्धन कहते है, 'कुछ लोग कहते हैं, आपको मुझे इतना पैसा देना होगा और मैं आपको यह लाकर दूंगा। वहीं, कुछ लोग कहेंगे, मैं आपको एक्स वाई जेड से मिला दूंगा और वह आपके लिए फिल्म लिख रहे हैं लेकिन बाद में आपको पता चलता है कि वह व्यक्ति तो उस डायरेक्टर को जानता भी नहीं है और वह इंडस्ट्री का हिस्सा भी नहीं है। वे बस जल्दी-जल्दी पैसा कमाना चाहते हैं और बस अपनी अच्छी इमेज आपके सामने बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं।'
यह भी पढ़ें: मशहूर संगीतकार निर्मल मुखर्जी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
आगे वर्धन पुरी ने विवेक अग्निहोत्री के साथ फिल्म नौटंकी साइन करने के बारे में भी बात की है। बता दें कि वर्धन पुरी ने इस फिल्म में बतौर दोस्ताना काम किया है। वह कहते हैं, 'यह एक पुरानी कहानी है। हालांकि मुझे इसके बारे में बात करने से मन किया गया है लेकिन सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है और विवेक अग्निहोत्री फिल्म को लेकर काफी गर्व महसूस कर रहे है।'
यह भी पढ़ें: राखी को हिरासत में लिए जाने के बाद शर्लिन पर भड़के राकेश सावंत, बोले- समाज सेवा करती है मेरी बहन