करीना कपूर और अनुष्का शर्मा के बाद अब अमृता राव भी जल्द खुशखबरी देने वाली हैं। अमृता राव मां बनने वाली हैं। पिछले काफी समय से वो ग्लैमर की दुनिया से दूर हैं। उनके मां बनने की खबर सुनकर सोशल मीडिया पर प्रशंसक उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
अमृता राव के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान, बेबी बंप के साथ सामने आई पहली तस्वीर
अमृता राव को बेबी बंप के साथ एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया। उनके साथ उनके पति आरजे अनमोल भी थे। ये पहली बार है जब कपल माता पिता बनने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक , बीते सोमवार को अमृता खार स्थित एक क्लिनिक पहुंची थीं, तभी उनकी तस्वीर खींची गई थी।
अमृता जिंदगी के इस पड़ाव को एंजॉय कर रही हैं और उन्होंने खुद अभी तक सार्वजनिक रूप से प्रेंग्नेंसी का एलान नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुतााबिक ज्यादातर लोगों को उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में पता नहीं है क्योंकि कपल अपनी जिंदगी को बेहद निजी रखता है। हालांकि उनके करीबियों को इसके बारे में जानकारी थी।
बता दें कि 15 मई 2016 को अमृता और अनमोल ने गुपचुप तरीके से शादी की थी जिसमें घरवाले और कुछ दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी से पहले अमृता और अनमोल ने सात साल तक एक दूसरे को डेट किया था। शादी के चार साल बाद अब वो माता पिता बनने जा रहे हैं।
Happy Anniversary My Soulmate 💫 My Lifeline @rjanmol27 ❤️ 4 years of Marital BLISS 🙏
A post shared by AMRITA RAO🇮🇳 (@amrita_rao_insta) on
अमृता के करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म ‘अब के बरस’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 2002 में रिलीज हुई इस फिल्म में उनके साथ आर्य बब्बर की मुख्य भूमिका थी। अमृता की मुख्य फिल्मों में 'विवाह', 'इश्क विश्क' और 'मैं हूं ना' है। अमृता आखिरी बार बाला साहेब ठाकरे की बायोपिक में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उन्होंने बाल ठाकरे की पत्नी मीना ठाकरे का किरदार निभाया था। उनके साथ अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी थे।

कमेंट
कमेंट X