{"_id":"5cc90cb7bdec22077c35513a","slug":"amy-jackson-flaunts-her-baby-bump-in-fashion-week","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फैशन वीक में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आईं एमी जैक्सन, शादी से पहले बनने वाली हैं मां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फैशन वीक में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आईं एमी जैक्सन, शादी से पहले बनने वाली हैं मां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 01 May 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Amy Jackson
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रेग्नेंसी की जानकारी देने के बाद एमी जैक्सन (Amy Jackson) लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी वह फोटोशूट कराती हुई नजर आईं तो कभी मंगेतर के साथ मस्ती के मूड में। इस बीच एमी जैक्सन की नई तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरें फैशन वीक की हैं।
2 of 5
Amy Jackson
फैशन वीक में एमी रेड कलर की बोल्ड ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इस दौरान की खूबसूरत तस्वीरें खुद एमी जैक्सन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
एमी ने पिछले साल जनवरी में बताया था कि उन्होंने जॉर्ज के साथ सगाई कर ली है। दोनों लिव इन पार्टनर हैं। खबरों की मानें तो यह कपल साल 2020 में डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकता है।
एमी ने शादी से पहले मां बनने की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी थी। मदरहुड एन्जॉय कर रही एमी ने हाल ही में एक मैगजीन को इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने अपने और मंगेतर के बारे में खुलकर बात की। इसके साथ ही एमी ने मंगेतर के साथ प्रेग्नेंसी की लेटेस्ट तस्वीर भी शेयर की थी।
इंटरव्यू में एमी जैक्सन (Amy Jackson) ने कहा- 'मैं और जॉर्ज एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं। हम लोग पहले भी अलग होने वाले नहीं थे लेकिन अब हमारे बीच अलग तरह की नजदीकियां हैं। हम ऐसी स्टेज पर हैं जहां पर हम इसके लिए तैयार थे। मुझे नहीं लगता कि कभी आप परफेक्टली कुछ प्लान कर सकते हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।