सब्सक्राइब करें

लवीना लोध ने महेश भट्ट को डॉन बताते हुए लिया था अमायरा दस्तूर का नाम, अब अभिनेत्री की ओर से आया ये बयान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 25 Oct 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
Amyra Dastur denied drugs related accusations made by self claimed relative of Mahesh Bhatt Luviena Lodh
अमायरा दस्तूर - फोटो : Instagram: @amyradastur93

बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता- निर्देशक महेश भट्ट इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं, जिसकी वजह लवीना लोध हैं। हाल ही में लवीना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए महेश भट्ट पर कई संगीन आरोप लगाए थे। लवीना ने न सिर्फ महेश भट्ट को असली डॉन बताया बल्कि साथ ही साथ महेश के भांजे सुमित पर ड्रग्स और लड़कियां सप्लाई करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही अपने बयान में लवीना ने अभिनेत्री अमायरा दस्तूर का भी जिक्र किया। जिनकी ओर से अब बयान सामने आया है।

Trending Videos
Amyra Dastur denied drugs related accusations made by self claimed relative of Mahesh Bhatt Luviena Lodh
लवीना लोध - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल लवीना ने दावा किया था कि महेश भट्ट के भांजे सुमित की तरफ से अभिनेत्री अमायरा दस्तूर और सपना पब्बी को ड्रग्स दिए जाते थे। अब वीडियो के उस पहलू पर अमायरा दस्तूर की वकील की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है। अमायरा की वकील ने लवीना लोध के सभी आरोपों को झूठा बताया है और साथ ही लीगल एक्शन लेने की भी बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amyra Dastur denied drugs related accusations made by self claimed relative of Mahesh Bhatt Luviena Lodh
अमायरा दस्तूर - फोटो : फाइल फोटो

अमायरा दस्तूर की वकील ने अपने बयान में कहा, 'हमारे क्लाइंट ने उस वीडियो को पूरी तरह से गलत, निराधार और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए सभी आरोपों को नकार दिया है। वह आगे कानून के जरिए अपने अधिकार सुरक्षित करने के उपाय तलाश करेंगी। हमारे क्लाइंट ने यह भी कहा कि जब लोग इस तरह के निराधार हमलों का सहारा लेते हैं तो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण होता है।'
 

Amyra Dastur denied drugs related accusations made by self claimed relative of Mahesh Bhatt Luviena Lodh
लवीना लोध - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या है पूरा मामला
बता दें कि 23 अक्तूबर को लवीना लोध ने एक वीडियो साझा करते हुए महेश भट्ट पर संगीन आरोप लगाए थे। वीडियो में लवीना कहती हैं, 'मैंने महेश भट्ट के भांजे सुमित सभरवाल के साथ शादी की थी, मैंने उनके खिलाफ तलाक का मामला दर्ज किया है क्योंकि मुझे पता चल गया था कि वह सपना पब्बी और अमायरा दस्तूर जैसी ऐक्ट्रेसेज को ड्रग्स सप्लाई करते हैं। इन सभी बातों की जानकारी महेश भट्ट को है। इंडस्ट्री में सबसे बड़े डॉन महेश भट्ट हैं और वह पूरा सिस्टम ऑपरेट करते हैं। अगर आप उनके मुताबिक नहीं चलते हैं तो वह आपका जीना हराम कर देते हैं। महेश भट्ट ने कितने लोगों को काम से निकाल कर जिंदगी बर्बाद कर दी है। वह एक फोन कॉल करते हैं और लोगों की नौकरी चली जाती है। जब से मैंने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है, वह मेरे घर में घुसने की कोशिश कर रहे हैं और मुझे घर से निकालने की कोशिश कर रहे हैं।'

विज्ञापन
Amyra Dastur denied drugs related accusations made by self claimed relative of Mahesh Bhatt Luviena Lodh
लवीना लोध - फोटो : इंस्टाग्राम

वीडियो में लवीना आगे कहती हैं, 'जब मैं पुलिस स्टेशन एनसी लिखाने जाती हूं तो कोई मेरी एनसी नहीं लेता है और अगर एनसी लिख भी देती हूं तो उस पर कोई एक्शन नहीं होता है। अगर कल कोई हादसा मेरे साथ या मेरी फैमिली के साथ होता है तो उसके लिए महेश भट्ट, मुकेश भट्ट, सुमित सभरवाल, साहिल सहगल और कुमकुम सहगल जिम्मेदार होंगे। लोगों को पता तो चलना चाहिए कि बंद दरवाजों के पीछे क्या कर सकते हैं क्योंकि महेश भट्ट बहुत शक्तिशाली और प्रभावशाली हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

I m being harrased by Mahesh Bhatt & family. Pls support.

A post shared by Actor | Luviena Lodh (@luvienalodh) on



पढ़ें: शाहरुख- गौरी की शादी को पूरे हुए 29 साल, सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे बधाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed