सब्सक्राइब करें

शादी पर विश्वास नहीं करतीं राधिका आप्टे, बस इस खास वजह से ब्रिटिश संगीतकार से की शादी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 25 Oct 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
Radhika Apte does not believe in the institution of marriage reveals she only got married for easier to get a visa
राधिका आप्टे - फोटो : instagram/radhikaofficial

अभिनेत्री राधिका आप्टे इन दिनों अपने एक बयान की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने कहा है कि वह शादी जैसी पर विश्वास नहीं करती हैं। उन्होंने यह बात अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कही थी। राधिका आप्टे ने साल 2012 में ब्रिटिश संगीतकार बेनेडिक्ट टेलर से शादी की थी। अब उन्होंने कहा कि वह शादी पर विश्वास नहीं करती है, उन्होंने शादी केवल वीजा के लिए की थी। 

Trending Videos
Radhika Apte does not believe in the institution of marriage reveals she only got married for easier to get a visa
राधिका आप्टे - फोटो : instagram/radhikaofficial

इन दिनों राधिका आप्टे लंदन में हैं। उन्होंने हाल ही में अभिनेता विक्रांत मैसी से वीडियो कॉल के जरिए बात की। इस दौरान इन दोनों कलाकारों ने एक-दूसरे से सवाल जवाब भी किए। विक्रांत मैसी ने राधिका आप्टे से पूछा कि उन्होंने कब शादी की ? इस पर अभिनेत्री ने बताया कि साल 2012 में की और वह शादी पर विश्वास नहीं करती है उन्होंने केवल शादी वीजा के लिए की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Radhika Apte does not believe in the institution of marriage reveals she only got married for easier to get a visa
राधिका आप्टे - फोटो : instagram/radhikaofficial

राधिका आप्टे ने कहा, 'तब जब मुझे यह एहसास हुआ कि शादी करके आपको वीजा मिलना आसान हो जाता है। मुझे लगता है कि यहां कोई सीमाएं नहीं होनी चाहिए। मैं मैरिज पर्सन नहीं हूं और मुझे इसमें ज्यादा विश्वास भी नहीं है। मैंने केवल इसलिए शादी की क्योंकि वीजा बहुत बड़ी समस्या थी और हम एक-साथ रहना चाहते थे।' इसके अलावा राधिका आप्टे ने अपने बारे में और भी ढेर सारी बातें की हैं।

Radhika Apte does not believe in the institution of marriage reveals she only got married for easier to get a visa
राधिका आप्टे और बेनेडिक्ट टेलर - फोटो : file photo

आपको बता दें कि राधिका आप्टे बॉलीवुड के अलावा ओटीटी प्लेटफार्म की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई वेब सीरीज में काम किया है। वह बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने विदेशी जीवन साथी चुना। राधिका आप्टे ने ब्रिटिश संगीतकार बेनेडिक्ट टेलर से साल 2012 में शादी की थी। अपनी शादी से पहले इन दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। 

विज्ञापन
Radhika Apte does not believe in the institution of marriage reveals she only got married for easier to get a visa
राधिका आप्टे - फोटो : file photo

राधिका आप्टे और बेनेडिक्ट टेलर की मुलाकात साल 2011 में हुई थी। राधिका कंटेम्पररी डांस सीखने लंदन गई थीं। जहां इन दोनों की मुलाकात हुई। देखते ही देखते राधिका आप्टे और बेनेडिक्ट टेलर के बीच प्यार बढ़ता चला गया। बात करें राधिका आप्टे की फिल्म की तो वह आखिरी बार फिल्म रात अकेली है में नजर आई थीं। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 

पढ़ें: बॉलीवुड की आठ फिल्में करके मशहूर हुई थीं रीमा सेन, बोल्ड फोटोशूट की वजह से आ गई थीं विवादों में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed