फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भोजपुरी: दिवाली पर पटाखा जलाते समय रानी चटर्जी के साथ हुआ हादसा, वीडियो शेयर कर बोलीं- ‘सुरक्षित रहें’

Fri, 05 Nov 2021 06:23 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 05 Nov 2021 06:23 PM IST
विज्ञापन
An accident happened with Rani Chatterjee on Diwali she shared video and said Stay safe
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

4 नवंबर 2021 को देशभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। इस खास दिन को सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी स्टार्स भी सेलिब्रेट करते नजर आए हैं। हर कोई सोशल मीडिया पर लक्ष्मी पूजा की तस्वीरें शेयर कर रहा है। इतना ही नहीं, कई लोगों ने फेस्टिवल के मौके पर अपने घर की साज-सजावट भी दिखाई है। भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने भी दिवाली के त्योहार को धूमधाम के सेलिब्रेट किया। इस खास दिन पर उन्होंने ढेर सारे पटाखे भी छुड़ाए। हालांकि, इस दौरान रानी चटर्जी के साथ एक हादसा हो गया। रानी चटर्जी के पास ही एक पटाखा फट गया।



इस मौके का एक वीडियो रानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। हालांकि, इस वीडियो में देखने के बाद पता चल रहा है कि, इस हादसे में रानी चटर्जी को बिल्कुल भी चोट नहीं आई है। लेकिन फैंस के बीच रानी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

An accident happened with Rani Chatterjee on Diwali she shared video and said Stay safe
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, रानी चटर्जी ने दिवाली के बाद यानी आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, रानी अनार जला रही हैं। इस दौरान वह जैसे ही फुलझड़ी से अनार को जलाने की कोशिश करती हैं, तो अनार फट जाता है और एक्ट्रेस के आस-पास धुंआ ही धुंआ हो जाता है। इस वीडियो में ये भी साफ देखा जाता है कि, जब अनार फटता है, तब वीडियो बनाने वाला शख्स भी दूर भागने लगता है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial)

An accident happened with Rani Chatterjee on Diwali she shared video and said Stay safe
रानी चटर्जी - फोटो : Instagram

इस वीडियो को शेयर करने के साथ रानी चटर्जी ने लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी। एक्ट्रेस ने लिखा, 'कल ये हुआ। मैं और सैमी तो बच गए, पर कृपया सुरक्षित रहें दोस्तों।’ रानी चटर्जी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच छाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
An accident happened with Rani Chatterjee on Diwali she shared video and said Stay safe
रानी चटर्जी - फोटो : Instagram

रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘ससुराल बड़ा पैसा वाला’ से की थी। अपनी पहली फिल्म से रानी ने फैंस के दिलों पर राज कर लिया। इसके बाद रानी चटर्जी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से एक हिट फिल्में दीं, जिसमें ‘सीता’, ‘देवरा बड़ा सतावेला’ और ‘रानी न॰ 786’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन
An accident happened with Rani Chatterjee on Diwali she shared video and said Stay safe
रानी चटर्जी - फोटो : Instagram

रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर फैंस संग बातचीत करती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 1.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। यहां पर वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की जानकारी भी फैंस को देती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed