बॉलीवुड में जब कभी भी एक्शन हीरो की बात होती है तो सबसे पहले जुबां पर टाइगर श्रॉफ का नाम ही आता है। हालांकि अब इंडस्ट्री में नया एक्शन हीरो आ चुका है जो उनको कड़ी टक्कर देता हुआ दिख रहा है। हम बात कर रहे हैं आयुष्मान खुराना की जिनकी फिल्म 'एन एक्शन हीरो' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में वह एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं। फिलहाल वह फिल्म का जोर-शोर से प्रचार रहे हैं।
An Action Hero: आयुष्मान खुराना ने दिखाई टाइगर को हीरोपंती, जानें किस एक्शन हीरो ने मारी बाजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी कड़ी में उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह टाइगर से टक्कर लेते हुए दिख रहे हैं। हालांकि यह वीडियो मजाकिया अंदाज में फिल्म को प्रमोट करने के लिए बनाया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टाइगर श्रॉफ गाना गाते हुए दिख रहे हैं, तभी वहां आयुष्मान पहुंच जाते हैं और उनसे कहते हैं कि एक्टिंग के साथ गाना क्यों गा रहे हो? इस पर टाइगर कहते हैं कि तुम भी तो एक्शन कर रहे हो? इसके बाद दोनों के बीच फनी अंदाज में लड़ाई होती है और आखिर में टाइगर आयुष्मान को नया एक्शन हीरो घोषित कर देते हैं।
Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' का निर्देशन नहीं करेंगे अनीस बज्मी? डायरेक्टर ने बताई सच्चाई
इस मजेदार वीडियो को खुद आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'दो एक्शन हीरो अपनी हीरोपंती दिखाते हुए।' एक्टर का यह पोस्ट लोगों को काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'आशा करता हूं कि इस लड़ाई में कोई घायल न हुआ हो।' इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस पोस्ट पर लाफिंग इमोजी शेयर कर रहे हैं।
Drishyam 2 Box Office Day 12: 'दृश्यम 2' के कलेक्शन में आई मामूली गिरावट, 12वें दिन इतना किया कलेक्शन
View this post on Instagram
बता दें कि आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' 2 दिसंबर को सिनेमाघरोंं में रिलीज हो रही है। फिल्म में आयुष्मान के अलावा जयदीप अहलावत भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन अनिरुद्ध अय्यर ने किया है।
Bollywood Celebs: बॉलीवुड स्टार्स की इन खराब आदतों को जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान, कई बार हो चुके हैं ट्रोल