{"_id":"5b17eb064f1c1b6a4d8b5111","slug":"an-actress-who-rejected-salman-khan-film-now-in-race-3","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान को आता है इस एक्ट्रेस संग काम करने में मजा, रिजेक्ट करने के बाद भी करते हैं साथ में फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान को आता है इस एक्ट्रेस संग काम करने में मजा, रिजेक्ट करने के बाद भी करते हैं साथ में फिल्म
Wed, 06 Jun 2018 07:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 06 Jun 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान इस ईद के मौके पर फिर एक बार अपने फैन्स के लिए तोहफा ला रहे हैं। सलमान और उनकी टीम को फिल्म 'रेस 3' के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म एक मल्टी स्टारर फिल्म है जिसमें सलमान के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेजी शाह और जैकलीन फर्नांडिस हैं। बता दें कि जैकलीन ने अपनी डेब्यू फिल्म सलमान के साथ करने से मना कर दी थी... आइए जानते हैं क्यों..?
2 of 5
race 3
श्रीलंकाई एक्ट्रेस जैकलीन की खूबसूरती देखते ही बनती है। उन्होंने साल 2009 में आई फिल्म 'अलादीन' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। लेकिन आपको बता दें कि जैकलीन को साल 2009 में ही पहले फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' ऑफर हुई थी।
3 of 5
race 3
सलमान के एक इंटरव्यू में यह बात सामने आई कि फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' में पहले जैकलीन को चुना गया था। लेकिन फिल्म में समय ज्यादा लग रहा था तो जैकलीन ने फिल्म 'अलादीन' के लिए हां कर दी। इसलिए फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' में जैकलीन की जगह फिर साउथ की एक्ट्रेस आसिन को लिया गयाा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रेस-3
लेकिन सबसे मजेदार बात यह है कि दोनों ही फिल्म (अलादीन और लंदन ड्रीम्स) एक ही दिन 30 अक्टूबर 2009 को रिलीज हुई थी। फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' में सलमान के अलावा अजय देवगन और आदित्य रॉय कपूर भी मुख्य भूमिका में थे। दूसरी तरफ जैकलीन की फिल्म ‘अलादीन’ में रितेश देखमुख और अमिताभ बच्चन ने किरदार निभाए थे।
विज्ञापन
5 of 5
race 3
सलमान का मानना है कि जैकलीन और वह फिल्म 'किक' में एक साथ नजर आए थे। सलमान ने यह भी कहा कि इस बीच जैकलीन बिल्कुल भी नहीं बदलीं। दबंग खान यह भी कहते हैं कि उन्हें जैकलीन के साथ काम करने में मजा आता है। गौरतलब है कि 15 जून को रिलीज हो रही फिल्म 'रेस 3' में यह जोड़ी एक बार फिर दिखेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।