फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant-Radhika Pre Wedding: कियारा-सिद्धार्थ से वरुण तक, अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में पहुंचे ये सितारे

Fri, 01 Mar 2024 04:06 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 01 Mar 2024 04:06 PM IST
विज्ञापन
Anant ambani Radhika Merchant Pre Wedding kiara sidharth disha varun shahid sonali sara riteish genelia reach
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट, कियारा-सिद्धार्थ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। उससे पहले एक मार्च से लेकर तीन मार्च तक उनके प्री वेडिंग फंक्शन का आयोजन किया जा रहा है। आज से उनके शादी से पहले के कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं, जिसमें तमाम दिग्गज हस्तियां शिरकत कर रही हैं।  तीन दिवसीय प्री-वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में आयोजित किया गया है। जामनगर के रिलायंस ग्रीन्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित समारोह में मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स, बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर सहित करीब 2000 मेहमान शामिल हो रहे हैं। अमेरिकी गायक जे ब्राउन और लोकप्रिय रैपर निकी मिनाज के संगीत निर्देशक एडम ब्लैकस्टोन भी प्री-वेडिंग पार्टी में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंचे। सभी हस्तियों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, चलिए उन पर एक नजर डालते हैं...

Anant ambani Radhika Merchant Pre Wedding kiara sidharth disha varun shahid sonali sara riteish genelia reach
विधु विनोद चोपड़ा-अनुपमा चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा को उनकी पत्नी और फिल्म समीक्षक अनुपमा चोपड़ा के साथ मुंबई के निजी हवाई अड्डे पर देखा गया, जब वे जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह पूर्व उत्सव के लिए रवाना हुए।

Anant ambani Radhika Merchant Pre Wedding kiara sidharth disha varun shahid sonali sara riteish genelia reach
दिशा पाटनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री दिशा पाटनी अपनी फिल्म योद्धा की रिलीज के लिए तैयार हैं। उन्हें भी शुक्रवार को उन्हें मुंबई के निजी हवाई अड्डे पर देखा गया, जब वह जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले के उत्सव के लिए रवाना हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anant ambani Radhika Merchant Pre Wedding kiara sidharth disha varun shahid sonali sara riteish genelia reach
सोनाली बेंद्रे, सारा अली खान, करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए शुक्रवार को मुंबई के निजी हवाई अड्डे से जामनगर के लिए रवाना हुईं। इस दौरान उन्होंने बेज और भूरे रंग की ड्रेस पहनी हुई थी। वहीं इस दौरान सारा अली खान भी वहां मौजूद नजर आईं। वहीं सोनाली ने एयरपोर्ट पर करिश्मा कपूर से भी मुलाकात की। करिश्मा व्हाइट सूट में बला की खूबसूरत लग रही थीं।

विज्ञापन
Anant ambani Radhika Merchant Pre Wedding kiara sidharth disha varun shahid sonali sara riteish genelia reach
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट, कियारा-सिद्धार्थ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के उत्सव के लिए रवाना हुए। इस कपल ने मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर पैपराजी के लिए पोज भी दिए। इस दौरान कियारा व्हाइट ड्रेस में बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं तो वहीं, सिद्धार्थ ने येलो रंग का कैजुअल टी शर्ट पहना था।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed