अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में देश से लेकर विदेश तक की नामचीन हस्तियां शामिल हुई हैं। मनोरंजन जगत के सितारे भी एक-एक कर रेड कार्पेट पर अपना लुक फ्लॉन्ट करते नजर आए हैं। अंबानी परिवार की इस शादी में पूरा बच्चन परिवार भी मौजूद है। हालांकि, सभी एक साथ नहीं हैं। कार्यक्रम की तस्वीरों में साफ देखने को मिला है कि बच्चन परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ तस्वीर खिंचवाई, लेकिन इस फोटो से ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन गायब रहीं, जबकि मां-बेटी भी इस वेडिंग फंक्शन का हिस्सा बनी हैं।
Anant Radhika Wedding: फिर सुर्खियों में ऐश्वर्या-अभिषेक, शादी में कुछ ऐसा हुआ जिसे देख दंग रह गए फैंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या बच्चन के साथ अलग से पोज दिया। इसे देखकर एक बार फिर अभिनेत्री और अभिषेक बच्चन के अलगाव की अफवाहों ने तूल पकड़ लिया। शादी के लिए जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचते ही अमिताभ बच्चन ने पत्नी जया बच्चन का हाथ पकड़ लिया। उनके बाद उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बेटी श्वेता नंदा, दामाद निखिल नंदा और उनके बच्चे नव्या और अगस्त्य भी कार्यक्रम में शिरकत करते नजर आए। परिवार ने हंसते हुए पैपराजी के कैमरों के लिए एक साथ पोज दिया।
कुछ ही देर बाद अभिषेक की पत्नी, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ अंदर आईं। उन्होंने दिग्गज अदाकारा रेखा से मुलाकात की और फिर पैपराजी के लिए पोज दिए।
इससे उनके प्रशंसक काफी भ्रमित हो गए। ऐश्वर्या और अराध्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक प्रशंसक ने लिखा है, 'ये लोग अलग क्यों हैं। क्या हो रहा है।' दूसरे ने लिखा, 'ऐश्वर्या हमेशा अपनी बेटी के साथ अकेली क्यों रहती हैं और परिवार के बाकी सदस्य एक साथ रहते हैं? यहां तक कि अभिषेक भी अपनी पत्नी के साथ रहने की जहमत नहीं उठाते हैं और अपने परिवार के साथ आते हैं... चाहे पारिवारिक मुद्दे कुछ भी हों, लेकिन उन्हें ऐश्वर्या और आराध्या के साथ रहना चाहिए।'
Anant Radhika Wedding Live: अनंत-राधिका ने एक-दूजे को पहनाई जयमाला, अब होगी सात फेरों की रस्म; जानिए हर अपडेट
एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी ने शुक्रवार को फार्मास्युटिकल उत्तराधिकारी और बचपन की प्रेमिका राधिका मर्चेंट से एक सितारों से भरे कार्यक्रम में शादी की, जिसमें दुनिया भर की मशहूर हस्तियां, राजनेता, हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा जगत के दिग्गज शामिल हुए।
Anant Ambani Wedding Photos: अनन्या की ड्रेस सबसे अलग, मराठी लुक में जेनेलिया, अनंत की शादी की 25 तस्वीरें
वेडिंग में हॉलीवुड रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन और उनकी बहन क्लो, नाइजीरियाई रैपर रेमा, ब्रिटेन के पूर्व प्रधान मंत्री टोनी ब्लेयर, और तेल की दिग्गज कंपनी सऊदी अरामको के सीईओ अमीन नासर से लेकर सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के चेयरमैन जे ली और दवा प्रमुख जीएसके पीएलसी की मुख्य कार्यकारी एम्मा वाल्मस्ले तक वैश्विक बिजनेस टाइकून शामिल थे। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को भारत की सबसे महंगी शादी बताया जा रहा है।
Anant Radhika Wedding: 'द कार्दशियन' में दिखेगी अनंत-राधिका की शादी की झलक? जानें किम-क्लो का बड़ा प्लान