{"_id":"674d30d0ced34d95ec091966","slug":"ananya-panday-confirms-dating-walker-blanco-actress-calls-him-walkie-in-new-viral-post-report-2024-12-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ananya Panday: आदित्य ने तोड़ा तो वॉकर ब्लैंको से जोड़ा दिल? अनन्या पांडे की लेटेस्ट पोस्ट ने की डेट की पुष्टि","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ananya Panday: आदित्य ने तोड़ा तो वॉकर ब्लैंको से जोड़ा दिल? अनन्या पांडे की लेटेस्ट पोस्ट ने की डेट की पुष्टि
Mon, 02 Dec 2024 09:37 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 02 Dec 2024 09:37 AM IST
सार
Ananya Panday: बॉलीवुड अभिनेत्री और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे के कथित बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको ने उनके सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने की सराहना की, जिसके बाद अनन्या के वॉकर को किए कमेंट ने सभी को सरप्राइज कर दिया और साथ ही उनकी डेट की अफवाहों को हवा दी है।
विज्ञापन
अनन्या पांडे-वॉकर ब्लैंको
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday, walker_blanco
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनन्या पांडे ने आखिरकार पुष्टि कर ही दी है कि वह वॉकर ब्लैंको को डेट कर रही हैं? क्योंकि अनन्या ने वॉकर की बेस्ट एक्ट्रेस के पुरस्कार के कमेंट पर अपने शानदार रिप्लाई से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है। अनन्या पांडे ने हाल ही में खो गए हम कहां के लिए बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स चॉइस कैटेगरी में फिल्मफेयर पुरस्कार जीता है। वॉकर ब्लैंको ने अनन्या की जीत की सराहना की और एक प्यारा कमेंट किया, जिसके बाद अनन्या के रिप्लाई ने प्रशंसकों के बीच हलचल मचा दी है।
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
वॉकर ब्लैंको ने अनन्या की पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लाल दिल वाली इमोजी के साथ क्लैप वाली इमेजी शेयर किया। अनन्या ने स्टोरी को फिर से शेयर किया और ब्लशिंग इमोजी के साथ "वॉकी" लिखा। हालांकि पिछले कुछ समय से अनन्या और वॉकर को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन अब इन अफवाहों में कितनी सच्चाई है यह अनन्या और वॉकर ही बेहतर जानते हैं।
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
इससे पहले वॉकर ने अनन्या के साथ डेटिंग के संकेत दिए थे। अनन्या के जन्मदिन पर वॉकर ने इंस्टाग्राम पर अनन्या की बेहद ही खूबसूरत तस्वीर के साथ एक प्यारी पोस्ट साझा की। अनन्या की मुस्कुराती हुई तस्वीर के साथ, वॉकर ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो सुंदर। तुम बहुत खास हो। मैं तुमसे प्यार करता हूं एनी!" इस पोस्ट ने तुरंत प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वॉकर ब्लैंको शिकागो के एक पूर्व मॉडल हैं। उन्होंने वेस्टमिंस्टर क्रिश्चियन स्कूल में पढ़ाई की है। वॉकर वर्तमान में गुजरात के जामनगर में एक पशु आश्रय स्थल वंतारा में काम करते हैं, जिसके मालिक अनंत अंबानी हैं। अगर उनके इंस्टाग्राम को देखें तो वॉकर एक बड़े पशु प्रेमी हैं। वह अक्सर विदेशी जानवरों की तस्वीरें शेयर करते हैं और वन्यजीवों के प्रति अपने प्यार को प्रदर्शित करते हैं। 23,000 से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ, वॉकर को सुहाना खान, नव्या नवेली नंदा और निर्देशक एटली फॉलो करते हैं।
विज्ञापन
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगस्त में वॉकर ब्लैंको के साथ अनन्या के रिश्ते की अफवाहें फैलने लगीं। कथित तौर पर दोनों की मुलाकात अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले के समारोहों के दौरान हुई थी, जहां अनन्या ने कथित तौर पर ब्लैंको को अपने पार्टनर के तौर पर पेश किया था।
Vikrant Massey: अपने 9 महीने के बच्चे को धमकी पर विक्रांत मैसी की प्रतिक्रिया हुई वायरल? बोले- उसकी सुरक्षा...
Vikrant Massey: अपने 9 महीने के बच्चे को धमकी पर विक्रांत मैसी की प्रतिक्रिया हुई वायरल? बोले- उसकी सुरक्षा...