फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kainaat Arora: अक्षय कुमार की फिल्म से किया बॉलीवुड डेब्यू, अभिनय के अलावा गायिकी का हुनर भी रखती हैं कायनात

Mon, 02 Dec 2024 09:17 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 02 Dec 2024 09:17 AM IST
सार

Kainaat Arora Birthday: अभिनेत्री कायनात अरोड़ा आज 2 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। अक्षय कुमार की फिल्म के जरिए कायनात की बोहनी बॉलीवुड में हुई। आइए जानते हैं उनके बारे में...

विज्ञापन
Kainaat Arora Birthday: Know About Grand Masti Movie fame actress and Cousin of late Divya Bharti
Kainaat Arora - फोटो : अमर उजाला

अभिनेत्री कायनात अरोड़ा आज सोमवार 2 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने छोटे से करियर में बॉलीवुड के साथ ही पंजाबी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनय किया है। क्या कहा आप कायनात अरोड़ा को नहीं जानते? क्या आप मिस मार्लो को जानते हैं? जी हां, मिस मार्लो, कहीं सुना-सुना लग रहा है न ये नाम। बिल्कुल सही समझे आप। फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' की मिस मार्लो यानी कायनात अरोड़ा

Kainaat Arora Birthday: Know About Grand Masti Movie fame actress and Cousin of late Divya Bharti
कायनात अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम-@ikainaatarora

अक्षय की फिल्म में किया आइटम नंबर
कायनात उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली हैं। अभिनय के अलावा ने गायिकी का हुनर भी रखती हैं। कई मलयालम फिल्मों में उन्होंने गाने गाए हैं। 2 दिसंबर 1982 को सहारनपुर में जन्मी कायनात अरोड़ा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। 2010 ने अक्षय कुमार और तृषा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'खट्टा-मीठा' में विशेष उपस्थिति यानी स्पेशल अपीयरेन्स के साथ उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इस फिल्म के लोकप्रिय आइटम नम्बर 'आइला रे आइला' में उन्होंने अपनी झलक दिखाई। 

Kainaat Arora Birthday: Know About Grand Masti Movie fame actress and Cousin of late Divya Bharti
कायनात अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम-@ikainaatarora

ये है असली नाम
कायनात अरोड़ा के बर्थ ईयर को लेकर सोशल मीडिया पर ही अंतर है। ज्यादातर जगहों पर उनका जन्म वर्ष 1986 है। वहीं, आईएमडीबी पर जन्म का वर्ष 1982 है। सोशल मीडिया की ही खबरों के मुताबिक फर्जी जन्मतिथि और अपने मूल नाम चारू अरोड़ा के चलते उनका जर्मनी का वीजा भी एक बार रद्द हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kainaat Arora Birthday: Know About Grand Masti Movie fame actress and Cousin of late Divya Bharti
कायनात अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम-@ikainaatarora

दिव्या भारती से है ये रिश्ता
अपने समय की मशहूर अदाकारा दिव्या भारती के साथ कायनात का रिश्ता है। कायनात दिव्या भारती की चचेरी बहन हैं। कायनात के बॉलीवुड करियर की बात करें तो फिल्म 'खट्टा मीठा' से डेब्यू के बाद उन्हें पहचान मिली 2013 में आई इंद्र कुमार निर्देशित वयस्क कॉमेडी फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' से। इसमें उन्होंने 200 लड़कियों को पीछे छोड़कर विवेक ओबेरॉय के अपोजिट यह किरदार अदा किया था। फिल्म में वे एक बोल्ड शिक्षिका मिस मार्लो के रोल में नजर आईं। इसी के बाद उन्हें अजित अभिनीत तमिल फिल्म 'मनकनाथ' में एक आइटम नम्बर का ऑफर मिला। 
Pushpa 2 Advance Booking: 24 घंटे के भीतर 'पुष्पा 2' की एडवांस बुकिंग में आया उछाल? ऑल टाइम टॉप तीन में शामिल

विज्ञापन
Kainaat Arora Birthday: Know About Grand Masti Movie fame actress and Cousin of late Divya Bharti
कायनात अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम-@ikainaatarora

पंजाबी फिल्मों में भी किया है काम
कायनात पंजाबी इंडस्ट्री का चर्चित चेहरा हैं। उन्हें पंजाबी फिल्मों में काफी अच्छे ऑफर मिले। हीमैन धर्मेंद्र और अन्य स्टारकास्ट के साथ आई 'खलीबली', 'जग्गा जिऊंदा ए', 'किटी पार्टी', मलयालम की 'लैला ओ लैला' सहित तमाम फिल्मों में उन्होंने काम किया। 2012 में उन्होंने एक बुजुर्ग महिला को गोद ले लिया और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी उठाई। कायनात को बॉलीवुड से लगातार आइटम नंबर के लिए ऑफर आते रहे, लेकिन प्रमुख भूमिका वाले किरदार के इंतजार में  उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिए। साल 2022 में उन्होंने अभिनय से मुंह मोड़ लिया। लेकिन स्टेज परफॉर्मेंसेस और बॉलीवुड अवॉर्ड फंक्शन में कायनात अब भी नजर आती हैं।
Shalini Pandey: जब आमिर खान को पहचान नहीं सकीं शालिनी पांडे, अभिनेत्री ने किया मजेदार खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed