आमिर खान बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक हैं। उनके खाते में कई हिट फिल्में हैं। जहां इंडस्ट्री, फिल्मों के प्रति उनके समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना करती है। वहीं, उनका हंसमुख स्वभाव भी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के बीच खासा लोकप्रिय है। हाल ही में फिल्म महाराज में काम कर चुकी अभिनेत्री शालिनी पांडे ने अपने सह-कलाकार जुनैद खान के पिता आमिर खान के साथ मैसेज में हुई अपनी मजेदार बातचीत के बारे में बात की।
Shalini Pandey: जब आमिर खान को पहचान नहीं सकीं शालिनी पांडे, अभिनेत्री ने किया मजेदार खुलासा
शालिनी पांडे ने अपने सह-कलाकार जुनैद खान के पिता, आमिर खान के साथ हुई एक मजेदार टेक्स्ट बातचीत का खुलासा किया है। शालिनी का यह अनुभव दिखाता है कि आमिर खान न केवल एक बड़े अभिनेता हैं बल्कि एक दिलचस्प और जिंदादिल इंसान भी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शालिनी पांडे को सिद्धार्थ पी मल्होत्रा की ऐतिहासिक ड्रामा 'महाराज' में किशोरी के रूप में काफी लोकप्रियता हासिल हुई। बॉलीवुड हंगामा से एक हालिया बातचीत के दौरान उन्होंने जुनैद खान के पिता आमिर खान के साथ मैसेज के माध्यम से हुई अपनी बातचीत के बारे में बताया। इस मजेदार कहानी के बारे में शालिनी ने कहा कि उन्हें महाराज की सफलता पार्टी में अपने दोस्त जुनैद के साथ जाने का था। उसी दिन उन्हें आमिर खान की तरफ से एक मैसेज आया, जिसमें उन्होंने पूछा कि वह पार्टी में शामिल हो रही हैं या नहीं, लेकिन इससे पहले कि वह जवाब देतीं, उन्होंने आमिर से उनकी पहचान बताने को कहा। अभिनेत्री के मुताबिक आमिर ने तुरंत खुद को 'जुनैद के पापा' कहा।
हालांकि, इसके बाद भी शालिनी उन्हें पहचान नहीं पाईं और उन्होंने जवाब दिया, "जुनैद के पापा कौन?" कुछ सेकंड बाद उन्हें एहसास हुआ कि वह आमिर खान थे। इसके बाद अपनी गलती पर शालिनी ने आमिर से माफी मांगी। वहीं, वह भी बिना किसी नाराजगी के बोले, "बिल्कुल, मैं तुम्हारा अंकल हूं, मैं जुनैद का पापा हूं!" इस किस्से को साझा करते हुए शालिनी ने कहा कि वह यह सवाल इसलिए पूछ रही थीं, क्योंकि एक पल के लिए उन्हें याद नहीं रहा था कि जुनैद के पिता कौन हैं।
गौरतलब है कि जुनैद खान ने बॉलीवुड में अभिनय की शुरुआत फिल्म महाराज से की थी। शालिनी और जुनैद के अलावा इस फिल्म में जयदीप अहलावत और शरवरी भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह साल 1862 के महाराज लीगल केस पर आधारित है, जो सौरभ शाह के उपन्यास में वर्णित है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो शालिनी पांडे ने साल 2022 की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म जयेशभाई जोरदार से हिंदी फिल्मों में बतौर अभिनेत्री अपनी शुरुआत की थी। मौजूदा समय में वह अपनी आगामी तमिल फिल्म इडली कढ़ाई की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें धनुष और नित्या मेनन मुख्य भूमिका में हैं।
Pushpa 2 Advance Booking: 24 घंटे के भीतर 'पुष्पा 2' की एडवांस बुकिंग में आया उछाल? ऑल टाइम टॉप तीन में शामिल
संबंधित वीडियो